तारापुर विद्यालय में सामूहिक योगअभ्यास एवं योग को आत्मसात करने का लिया संकल्प

spot_img
Must Read

रायगढ़ । अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंद्ध शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तारापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के संयोजन में शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता में “एक विश्व एक स्वास्थ्य” की थीम पर योग दिवस मनाया गया । इस

 

 अवसर पर सामूहिक रुप से योगाभ्यास करने के साथ-साथ योग को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया । योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े स्वयंसेवक उपस्थित होकर विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रकार के योग प्रणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया ।योग कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार ध्वनि के साथ करते हुए विभिन्न योग

 

 क्रियाओं के पश्चात अंत में सूर्य नमस्कार तथा शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया । विद्यालय के प्रधान पाठक कुमार साहू के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी व्याख्याता भोजराम पटेल, व्याख्याता श्रीमती मंजू पटेल, श्रीमती चंद्रकांता सिदार, विज्ञान सहायक रामेश्वर डनसेना, श्रीमती रीता

 

 चौहान, माध्यमिक खंड से सुधाबाला नायक, मनोज कुमार श्रीमती किरण पटेल के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्रा हिमांशु पटेल, रोहित सागर, कुमारी प्रतिभा सिदार, कुमारी ज्योति पटेल, कुमारी दीपिका पटेल, कुमारी रोशनी बरेठ इत्यादि छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही ।0

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वोट चोरी का जुमला जनता के विश्वास का अपमान-श्रीकांत सोमवार

विकास,सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के प्रतिफल में मिल रहा भाजपा को जनता का आशीर्वाद,अपनी नाकामियों और अस्तित्व...

More Articles Like This