कलेक्टर तारन सिन्हा ने दी लेफ्टीनेंट कृपा पटेल को शुभकामना…कहा  जिला के युवाओं को डिफेंस फील्ड के लिए करें प्रेरित

spot_img
Must Read

रायगढ़ / के संवेदनशील एवं लोकप्रिय कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इंडियन नेवी के लेफ्टीनेंट कृपासिन्धु पटेल को हेलीकाप्टर पायलट के रूप में पास आऊट होने पर बधाई देते हुए शुभकामना प्रदान की । 19 जून सोमवार को जनदर्शन में कृपा पटेल को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए कलेक्टर सिन्हा ने मुंह मीठा कराया एवं कृपा पटेल से चर्चा करते हुए इंडियन नेवी में उसके चयन एवं एनडीए परीक्षा में सफलता के प्रयास का अनुभव भी जाना। श्री सिन्हा ने कृपासिंधु की उपलब्धि को रायगढ़ के लिए गौरव बताया । कलेक्टर सिन्हा ने कृपासिंधु पटेल के माता पिता श्रीमती धनमती भोजराम पटेल को भी बेटे की स्वर्णिम उपलब्धि के लिए विशेष बधाई दी । इस

 

 अवसर पर कलेक्टर रायगढ़ ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि डिफेन्स फील्ड में रोजगार एवं सेवा के अवसर विषय पर युवाओं को मार्गदर्शन के लिए कार्यक्रम कर लेफ्टीनेंट कृपासिंधु पटेल को मोटिवेशनल स्पीच तथा मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया जाय । कलेक्टर महोदय के निर्देश पर आगामी 24 जून शनिवार को उक्त कार्यक्रम जिला ग्रंथालय रायगढ़ सभा कक्ष में प्रातः10 बजे निर्धारित किया गया जिसमें डिफेंस फील्ड में इच्छुक युवाओं को उपस्थित होकर लाभ उठाने का आग्रह जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This