भाजपा धरमजयगढ़ विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी- सत्यानंद राठिया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

भाजपा धरमजयगढ़ विधानसभा का वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन
भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी- सत्यानंद राठिया

रायगढ़ / भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सम्पर्क अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन कुडुमकेला मण्डल के आयोजन में सत्यानन्द राठिया पूर्व मन्त्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अरुण धर दिवान जिला महामंत्री भाजपा रायगढ़, तारा सिंह राठिया पूर्व आयोग अध्यक्ष, टीका राम पटेल,रामनाथ बैगा, सुनील सिंह ठाकुर मण्डल प्रभारी, नरेश बेहरा मण्डल अध्यक्ष, सन्तोष राठिया जिला पंचायत सदस्य, रामनाथ बैगा जिला पंचायत सदस्य,नारायण अग्रवाल संयोजक मंचासीन रहे।

 


सर्वप्रथम दीप प्रवज्वल कर शुरुआत किया गया।
उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सत्यानन्द राठिया जी ने गमछा ,माल्यार्पण और तिलक लगाकर अभिनन्दन किया गया।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अरुण धर दिवान ने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करती है। भाजपा के संकल्प राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 की कश्मीर से समाप्ति किया है।मुख्य अतिथि के आसन्दी से मुख्य अतिथि सत्यानंद राठिया ने उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सादर प्रणाम करते हुए कहा कि आज भाजपा पूरे विश्व के सबसे बड़ी पार्टी बनी है तो सिर्फ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के कर्म और अथक मेहनत से बनी है। मोदी जी के सरकार को 9 साल पूरे होने पर विकास चहुमुखी हुई है। आज केंद्र की सरकार सिर्फ कार्यकर्ताओ की मेहनत का ही परिणाम है। भाजपा में हमेशा कार्यकर्ताओ का सम्मान होता हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ठाकुर अधिवक्ता कार्यक्रम प्रभारी ने किया। अंत मे आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष नरेश बेहरा ने किया।
राजेश ठाकुर, तनुराम डनसेना, छदम माझी, रामप्रसाद बेहरा, पुरी
मधु गुप्ता नवाडिही ,जनक राम माझी ,पुरी भरत लाल कुडुमकेला,
महेश राठिया, सेतराम साव, कुडुमकेला सोनू राम राठिया, दुमरपाली चरणमति शैलकुमारी राठिया, टेरम पवन साय राठिया, मोहन साय ,ज्योति साव सहोदरा साव ,रास बाई साव कुडुमकेला
फिर सिंह राठिया पोरडी खेम सावधरमजयगढ़ मण्डल
बाला राम रवानी पूर्व मण्डल
गुलाबदास महंत,पिलाराम साहू जगमोहन व विश्वकर्मा, जितेंद्र मेहर,नारायण प्रसाद,अनूप सिंह ,समय नाथ मांझी,छत्तर राठिया सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This