शाखा यादव ने वृद्ध जनों की पेंशन समयानुसार देने जिलाधीश का ध्यानाकर्षण करवाया

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव ने माननीय कलेक्टर को वृद्ध पेंशन के सम्बंध में पत्र लिखकर कहा कि रायगढ़ शहरी क्षेत्र में पंजीकृत वृद्धावस्था पेंशन धारियों की संख्या 10 से 12 हजार है जिन्हें किन्हीं तकनीकी त्रुटि के कारण समयानुसार पेंशन नहीं मिल पा रहा चूंकि वृद्धजन इन पेंशन की रकम से ही दवाई व लोकाचार निर्वहन का कार्य करते हैं अतएव उन्हें इस पेंशन का ही सहारा रहता है लेकिन आधे से अधिक पेंशनधारीयों को समयानुसार पेंशन नहीं मिलने की शिकायत मिल रही है ।

विदित हो कि मार्च के महीने से पेंशन की राशि भी 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रदेश सरकार ने कर दी है बावजूद इसके भी लोगों को पैसा समयानुसार अगर नहीं मिलता है तो दोष शासन के ऊपर ही जाता है जबकि विभागीय त्रुटि होती है ऐसे में आपसे अपेक्षा है कि पेंशनधारी वृद्धजनों की समस्या को देखते हुए तत्काल संबंधित विभागों को निर्देशित करे ताकि किसी भी पेंशनधारी को परेशानी का सामना न करना पड़े ।और भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सबको समयानुसार प्राप्त हो सके।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This