मवेशी तस्करों से घरघोड़ा पुलिस ने कराया कृषिधन मवेशियों को मुक्त, तस्करों पर पशुक्रूरता की कार्यवाही…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । आज दिनांक 06.06.2023 को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा के नेतृत्व में घरघोड़ा पुलिस द्वारा तमनार रोड़ पर नाकेबंदी कर दो पशु तस्करों को पकड़ा गया है । टीआई शरद चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पशु तस्कर भारी संख्या में कृषिधन मवेशियों को मारते-पीटते, बेरहमी पूर्वक हांकते हुए झारखंड़ की ओर लेकर जा रहे है। घरघोड़ा पुलिस की नाकेबंदी में पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम (1) फुलचंद उरांव पिता चमरा उरांव उम्र 48 वर्ष (2) लोली खडिया पिता कन्दराराम खडिया उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी करवारजोर थाना लैलुंगा जिला रायगढ छ.ग. का होना बताये जिनके पास से 78 नग कृषिधन मवेशी कीमत करीब 2 लाख रूपये का जप्त किया गया है जिसे आरोपियों द्वारा हांडीपानी सिंकाजोर ले जाना बताया गया । आरोपीयों के कृत्य पर थाना घरघोड़ा में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 11 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जप्त मवेशियों के दाना पानी की व्यवस्था हेतु अस्थायी रूप से स्कूल कंपाउंड में रखवाया गया है ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़…किराये के मकान में युवती से कराया जा...

ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़... किराये के मकान...

More Articles Like This