छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में उत्कृष्ट जिला अध्यक्ष से नवाजे गए आशीष जायसवाल

spot_img
Must Read

रायगढ़ – छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारणी की बैठक रायपुर में सम्पन हुई,जिसमे छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं अन्य दिग्गज नेताओं ने शिरकत की और प्रदेश भर से आये हुए युवा कांग्रेस के नेताओ को संबोधित किया, उक्त बैठक में युवा कांग्रेस जिला रायगढ़ शहर के अध्यक्ष आशीष जायसवाल को उत्कृष्ट जिला अध्यक्ष से नवाजा गया है,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे रायगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष जायसवाल रायगढ़ नगर ही नहीं बल्कि उनके कार्यों की सक्रियता की अब प्रदेश तक जानी पहचानी जा रही है। युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल की बढ़ती लोकप्रियता की चर्चा इन दिनों जोरों पर है बता दें कि आशीष जायसवाल को रायगढ़ युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष की कमान मिलते ही उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा कांग्रेस के कार्यों संगठन में युवाओं की सक्रियता कई गुना बढ़ा दी है वे लगातार कांग्रेस सरकार की योजनाओं को लेकर लगातार जन-जन में सक्रिय है। अपने कार्यों के प्रति उनकी निष्ठा और युवाओं को यूथ कांग्रेस में जोरो से जोड़ने सहित संगठन में सक्रियता के साथ काम करने की छबि को देखकर उन्हे रायपुर में सम्मानित किया गया है अध्यक्ष बनने के बाद आशीष जायसवाल अपने कार्यों और अपने संगठन की मजबूती को लेकर लगातार योजना बनाकर काम कर रहे हैं श्री जायसवाल की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर में शीर्ष नेताओं के मध्य दिल्ली से रायपुर पहुँचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ,युवा कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ.पलक वर्मा ,प्रदेश की सहप्रभारी प्रियंका पटेल प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के हांथो सम्मानित किया गया है,साथ ही उचित मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देश देने वाले उनके प्रभारियों बिलासपुर जोन की प्रभारी विधि नामदेव,सहप्रभारी कोमल अग्रवाल,जिला प्रभारी गोपाल दुबे को भी सम्मानित किया गया, बता दें कि हाल ही में उन्होंने यूथ जोड़ो बुथ जोड़ो जैसे कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता को सिद्ध कर दिखाया है नगर के न्यू ऑडिटोरियम में 25 मई झीरम के शहीदों को याद करते हुए,युवा कांग्रेस के बैनर एक शाम शहीद नंदकुमार पटेल के नाम “यादो के झरोखे” कार्यक्रम को आयोजित किया था। जिसमें ना केवल रायगढ़ जिले के नेता बल्कि प्रदेश के नामचीन नेताओं और युवा कांग्रेसीओ की उपस्थिति रही है,जिसमें उन्होंने नंद कुमार पटेल पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण भी किया गया। जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल द्वारा खूब प्रशंसा की गई। यूवा कांग्रेस से युवाओं का कहना है कि एक अर्से के बाद युवाओं की आवाज पहचानने वाला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के रूप में मिला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर में उन्हें जो उत्कृष्ठ जिला अध्यक्ष के लिए सम्मान मिला है वो रायगढ़ युवा कांग्रेस के लिए गर्व की बात है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ब्लॉक कांग्रेस ने विधायक विद्यावती सिदार की उपस्थिति में मनाई गांधी जयंती, कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता को किया नमन

लैलूंगा, रायगढ़ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लैलूंगा के तत्वावधान में गांधी जयंती...

More Articles Like This