मोदी जी की मन की बात सुनने में जनता की रुचि नहीं पंडाल और लोगों को जबरिया एकत्र कर प्रसारण सुनाया जा रहा – अनिल शुक्ला

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ / 

रायगढ़ जिले कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
*लोग मन की बात सुनते तो भाजपा को सुनाने के लिये जगह जगह नहीं जाना पड़ता* उन्होंने कहा कि देश की जनता के लिये प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात बोझिल और उबाऊ हो चुकी है। लोगों की रुचि प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने में नहीं रहती है और कहा कि लोग मन की बात सुनते तो भाजपा को सुनाने के लिये दर दर नहीं जाना पड़ता।जब भी मन की बात का प्रसारण होता है भाजपा की टीम प्रधानमंत्री की मन की बात सुनाने के लिये तैयारी में जुट जाती है उसके लिये अभियान चलाती है। जगह-जगह लोगों को एकत्रित करेगी इसका सीधा मतलब यह है कि प्रधानमंत्री की मन की बात को देश के लोग सुनना नहीं चाहते। उसका कारण यह है कि प्रधानमंत्री अब तक के प्रसारित एपिसोड तक जो भी मन की बात को कहा है वह जनता की मन की बात को नहीं कहा है, सिर्फ अपने मन की बात को कहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि जनता जानना चाहती है बीजेपी ने जो वादे किये थे कि 100 दिन में महंगाई कम करेंगे, उसके बारे में कभी मन की बात नहीं की। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देना नौ साल में लगभग 18, करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना था आबादी के अनुसार छत्तीसगढ़ के 37 लाख युवाओं को रोजगार मिलना था अपने मन की बात में इसके बारे में कुछ नही कहते। 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने की बात की थी 2023 के 4 महीने पूरे हो गये किसानों की आय के बारे प्रधानमंत्री कुछ नही कहते जनता अपने मन की बात उनके मुंह से सुनना चाहती है। प्रधानमंत्री सिर्फ अपनी मन की बात थोपना चाहते है और लोग इसलिये इसे सुनना नही चाहते। भाजपा को प्रधानमंत्री की इज्जत बचाने के लिये दस हजार से अधिक जगह तैयारी करके उनकी मन की बात सुनाने की नौटंकी कर रही है।

अनिल शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जुमलेबाजी और देश की जनता के साथ झाँसेबाजी करार देते हुए कहा है कि पिछले 9 साल से लगातार बढ़ रही बेरोजगारी मोदी सरकार की नीतियों का नतीजा है। इस दौरान सवा करोड़ से ज्यादा युवा बेरोजगार बढ़ गए, निराश हताश युवाओं ने नौकरी की उम्मीद ही छोड़ दी है, 95 फीसदी बेरोजगार युवा हैं, ग्रेजुएट बेरोजगार युवाओं की संख्या 1 करोड़ 18 लाख से अधिक है, इस पर मोदी के मन में कोई स्थान नहीं है कि इन युवाओं को रोजगार दिया जाय। युवा भारत के सपने दिखाने वाले मोदी ने युवा पीढ़ी को बेरोजगारी का तोहफा दिया है, इस पर भी कभी बात कर लें कि 2014 में हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का सब्जबाग दिखाकर देश की सत्ता पर काबिज होने के बावजूद अब तक 15 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बजाय तीन करोड़ तीन लाख बेरोजगार उत्पन्न क्यों कर दिए।
अनिल शुक्ला ने कहा कि मोदी के मन की बात सुनते सुनते लोग बोर हो गए हैं। उन्होंने एक भी बार जनता के मन की बात नहीं की है। लोकतंत्र में जनता के मन की बात सुनी जाती है, विपक्ष की भावनाओं का सम्मान किया जाता है, विपक्ष जनता की आवाज उठाता है लेकिन देश में 2014 के बाद से हम दो, हमारे दो की नीति लागू है। न देश का हित दिखाई दे रहा, न जनता के हित में एक भी कदम उठाया गया और न ही विपक्ष को बोलने दिया जा रहा। संसद में हिटलरशाही चलाई जा रही है। लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। हिंदुस्तान को बेरोजगारिस्तान बना दिया है। महंगाई आसमान छू रही है। जनता का जीना दूभर हो गया है और नीरो मन की बात सुना रहा है। मोदी कभी आर्थिक विषमता, बेरोजगारी, बेहिसाब महंगाई पर बात करेंगे, इसकी उम्मीद ही नहीं है।
वहीं अनिल शुक्ला में बताया कि छत्तीसगढ़ के भरोसे की सरकार ने अपने कहे सारे वादों को पूरा कर प्रदेश वासियों के मन जीत लिया है और यह भरोसा जन हित के लिए किए गए कार्यों से ही अर्जित किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी

छत्तीसगढ़ में शक्कर संकट: अक्टूबर में 40% और नवंबर में लगभग पूरी सप्लाई ठप, राशनकार्डधारियों की बढ़ी परेशानी चार सहकारी...

More Articles Like This