भाजपा कार्यकर्ता कमर कस करके तैयार रहें -विजय शर्मा

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में जिला संगठन प्रभारी विजय शर्मा ने की
मंडल के कार्यो की समीक्षा

रायगढ़/जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यसमिति बैठक में प्रदेश भाजपा के मंत्री, जिले के संगठन प्रभारी विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में सम्मिलित हुये। जिला भाजपा की उपाध्यक्ष श्रीमती शांता साय ने बैठक की अध्यक्षता करी। स्वागत उद्बोधन देते हुये जिला भाजपा के महामंत्री अरुणधर दीवान ने बैठक की प्रस्तावना रखी एवं जिले के 31 मंडलो में किये गये कार्यो का वृत्त रखा। आज की बैठक पूर्ण रुप से कामकाजी बैठक थी जिसमें संगठन प्रभारी विजय शर्मा ने सभी मंडलो की समीक्षा करी। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुये

प्रदेश भाजपा के मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संगठन कार्यो की श्रेष्ठता एवं इसकी पूर्णता ही हम भाजपा कार्यकर्ताओ की पहचान रही है एवं इस जिले के कार्यकर्ता इसे भली भांति निभा रहे है। प्रदेश कार्यालय से सभी जिलों के लिये पिछले दिनों आगामी कार्यक्रमो की रुपरेखा तय की गई है एवं पिछले निर्देषों के परिपालन की प्रगति की समीक्षा हेतु आज हम सब एकत्र हुये है। श्रद्धेय श्री कुषाभाउ ठाकरे जी जन्मशताब्दी के अवसर पर कार्यविस्तार योजना के दौरान दिये गये समीक्षा पत्रक एकत्रीकरण की जानकारी, आजीवन सहयोग निधी की समीक्षा, आगामी 31 जुलाई 2022 मन की बात की तैयारी, प्रांतीय प्रशिक्षण दिनांक 29,30 एवं 31 जुलाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश, युवा मोर्चा के द्वारा बेरोजगार अभियान के संबंध में तैयारी,

जिलाध्यक्ष, महामंत्री, जिला संगठन प्रभारी-सह प्रभारी के प्रवास की जानकारी, हर घर तिरंगा कार्यक्रम की मजबुत रुपरेखा, राष्ट्रपति जी के निर्वाचन उत्सव की तैयारी, बुथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा, पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समितियों के गठन आदि विषय आज की बैठक में शामिल किये गये थे। संगठन प्रभारी ने बारी-बारी से सभी विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करी एवं आवष्यक दिशा निर्देश भी दिये।
अपने ओजपूर्ण उदबोधन से कार्यकर्ताओ को कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता इस लबरी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये

कमर कसकर तैयार रहे। प्रदेश की जनता अब इस सरकार की कथनी एवं करनी दोनो को देख चुकी है। हम सभी एक जवाबदार कार्यकर्ता है जनता के प्रति हमारी कर्त्तव्यनिष्ठता ही हमारी पहचान रही है। हम सभी के लिये यह गौरव का विषय है की जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है उस कालखण्ड में भारत के संवैधानिक प्रमुख राष्ट्रपति जैसे सम्मानजनक पद पर पहली बार जनजाति समाज की हमारी बहन श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी आसीन होने जा रही है। प्रदेश का संपूर्ण जनजाति समाज इस ऐतिहासिक समय को और अधिक गौरवशाली बनाने के लिये प्रत्येक गांव के प्रत्येक घर तक उत्सव मनाने की योजना बना रहें है। बैठक में मंच संचालन महामंत्री सतीश चंद्र बेहरा ने करी आज की बैठक में प्रदेश भाजपा के मंत्री ओ.पी. चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकरंजन सिन्हा, अजजा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव सुनीति राठिया,आईटीसेल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला उपाध्यक्ष कौषलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाष पाण्डेय, जिला मंत्री रत्थु गुप्ता, जिला मंत्री विलीस गुप्ता, जिला मंत्री रजनी राठिया, जिला पंचायत सदस्य रोहणी बसंत राठिया, जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सहोद्रा दुर्गेश राठिया, जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती पूनम सोलंकी, उपनेता प्रतिपक्ष सीनू राव, सुभाष पाण्डेय, पवन शर्मा, अंशु टूटेजा, श्रीमती सुषमा खलखो, शीला तिवारी, गीताजंली पटनायक, स्नेहलता सिदार, मंडल अध्यक्षों में रमेश पटनायक, बंषी चौधरी, पारेष्वर प्रधान, शषिकांत शर्मा, सुकलाल चौहान, ईष्वर गुप्ता, विनय पाण्डेय, संजय गुप्ता, भूषण चंद्रा, देवेन्द्र रात्रे, सतिश अग्रवाल, बोधराम प्रधान, सुभाष गुप्ता, महेष भोय, जगजीत महंत, सुखराम अनंत, बसंत कुमार, सिरोतम चौहान, मनोरंजन साहू, विकास केड़िया, प्रमोद गुप्ता,मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मोहन कुर्रे, सुरज शर्मा, राजेस बेहरा, सुरेन्द्र पाण्डेय, जगन्नाथ प्रधान, स्वप्निल स्वर्णकार, परिमल चंद्रा, मनोज लहरे, शशिभूषण चौहान, अंकित मिश्रा, मुरली पटेल, रतन अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल उपस्थित रहे।
उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला प्रवक्ता मनीष शर्मा ने जारी की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन रायगढ़ टीम...

More Articles Like This