कृषि सचिव से मिला संघ का प्रतिनिधिमंडल 3 सूत्रीय मांगों पर हुई चर्चा

spot_img
Must Read


रायगढ़ / छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ एवं छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह एवं विजय लहरें के नेतृत्व में डॉक्टर कमलप्रीत सिंह प्रमुख सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त ,छत्तीसगढ़ शासन से सौजन्य भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने डॉक्टर कमलप्रीत सिह को कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की समस्याओं के तीन सूत्रीय मांगों पर ध्यान आकृष्ट किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 2018 के पश्चात ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद से कृषि विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति नहीं हुई है। वर्तमान में लगभग 400 पद रिक्त है जिसे भरा जाना आवश्यक है। प्रतिनिधि मंडल ने दूसरा सुझाव दे कर मांग कि वर्तमान मे 6 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों पर 1 कृषि विकास अधिकारी का पद स्वीकृत है । यदि विभागीय सेट अप में संशोधन कर चार ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों पर एक कृषि विकास अधिकारी का पद स्वीकृत किया जाता है तो विभागीय कार्यों में कसावट आएगी और शासन को कोई अतिरिक्त वित्तीय अधिभार भी नहीं पड़ेगा, अपितु योग्य एवं अनुभव शाली कृषि विकास अधिकारी मिलेंगे जो विभाग और प्रदेश के कृषकों के लिए हितकर होगा और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के पदोन्नति के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होंगे अपनी संपूर्ण सेवा अवधि में प्रदेश में कार्यरत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कम से कम एक पदोन्नति का लाभ अवश्य पा सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने तीसरे मांग शासन द्वारा देय तृतीय समयमान वेतनमान में व्याप्त विसंगतियों के निराकरण के संबंध में रखा। चुकि शासन द्वारा तृतीय समय मान वेतनमान ग्रेड पे 4800 घोषित किया गया है जो कि विसंगति पूर्ण है ,इसे सुसंगत बनाते हुए इसके स्थान पर 5400 ग्रेड पे किया जाना सुसंगत एवं न्याय पूर्ण होगा। पूर्ववर्ती राज्य मध्यप्रदेश में भी तृतीय समय मान वेतनमान में 5400 का ग्रेड पे दिया जा रहा है ।उपरोक्त तीनों मांगों पर प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव कृषि डॉक्टर कमलप्रीत सिंह से सकारात्मक चर्चा किया एवं उन्होंने प्रतिनिधिमंडल आश्वस्त किया कि पदोन्नति के शीघ्र आदेश प्रसारित किए जाएंगे, तथा शेष दो मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया। प्रतिनिधिमंडल मे शेख कलीमुल्लाह प्रांत अध्यक्ष ,आर एल गुप्ता कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष एवं रमतू नेताम, घनश्याम सौरी छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विकास अधिकारी संघ, श्री एम पी आड़े संरक्षक ,विजय लहरें प्रांत अध्यक्ष, श्रीमती नलिनी चंद्राकर कोषाध्यक्ष, एच एस राजोरिया, आईसी मालाकार, पी आर भारद्वाज एवं श्रीमती फिलोमीना खाका छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

हिन्दी दिवस पर धौराभांठा स्कूल में किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम...

More Articles Like This