रायगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों को आतंकवाद के विरोध की शपथ दिलाई

spot_img
Must Read

रायगढ़ /
आज जिला कांग्रेस भवन रायगढ में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आहूत श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला व माननीया महापौर ने कांग्रेसजनों की उपस्थिति में स्वर्गीय राजीव गांधी जी को नम नेत्रों से उनकी स्मृति तस्वीर पर पुष्पहार अर्पित किया व सभी उपस्थित कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि देकर उन्हें नमन किया गया। व राजीव गांधी अमर रहें के नारे भी लगाए।
स्वर्गीय राजीव गांधी जी के कार्यकाल को याद कर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया
कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर।
स्व राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। स्व.राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में ही इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं।
वे देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण गुप्ता जी ने भी राजीव गांधी जी से जुड़े 1991 में उनके रायगढ प्रवास के समय के पसंगों को उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ सांझा किया। उक्त श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम के बाद आज जिला कांग्रेस भवन में अनिल शुक्ला ने सभी उपस्थित कांग्रेसजनों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर हाथ सम्मुख रखवा कर शपथ भी दिलाई ।
आज स्व.राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेसजनों में दीपक पांडेय पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष,जानकी काटजू महापौर,शाखा यादव महामन्त्री जिला कांग्रेस महामन्त्री ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, अरुण गुप्ता,राकेश पांडेय, सूरज पांडेय, दयाराम ध्रुवे,विकास बोहिदार,शकील अहमद(सेवादल संगठक),संतोष चौहान,शेख ताजीम,,सौरभ अग्रवाल,वसीम खान,मिलन मिश्रा, विनोद कपूर,अमृत काटजू,रिंकी पांडेय,वीनू ,अरुणा मेश्राम,उमा साव,रजत गोयल,हरिराम खूंटे , राजेन्द्र कुमार पांडेय,भरत तिवारी,प्रदीप मिश्रा, गौरांग अधिकारी,गौतम प्रसाद महापात्र,घासीदास महन्त सहित अन्य कार्यकर्ता गण व सम्माननीय प्रिंट ,पोर्टल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी पकड़े गए…दोनों स्थानों से ₹9400 नकद जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के...

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार बाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर...

More Articles Like This