spot_img
Thursday, June 25, 2026

“गरुवा और घुरवा योजना” के नाम पर भूपेश सरकार ने 1300 करोड़ रूपये का किया घोटाला : विकास केडिया

spot_img
Must Read

“चलबो गौठान , खोलबो पोल” के तहत रायगढ़ पश्चिम मंडल पहुंचे विकास केडिया “

रायगढ़। प्रदेश भाजपा द्वारा “चलबो गोठान खोलबो पोल” अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत 20 मई से हो गई है। इसमे भारतीय जनता पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र के कम से कम 10 गोठानो का दौरा करेंगे और जमीनी हाल जानकर वहां के ग्रामीणो से ”गोठान के गोठ” करेंगे।

इसी अभियान के तहत आज 21 मई रविवार को रायगढ़ जिला भाजपा उपाध्यक्ष विकास केडिया की अगुवाई में भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता खरसिया विधानसभा क्षेत्र के पटेलपाली,बनसिया ,बरपाली, कुसमुरा,काटांहरदी एवं नंदेली के गौठान पहुंचे।

जहां गौठान का अवशेष के रूप में बचा ढाँचा तो नजर आया लेकिन एक भी गाय देखने को नहीं मिली । भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में ग्रामीणो ने भूपेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
भाजपा नेता विकास केडिया ने कहा कि भूपेश बघेल ने गौठान के नाम पर विभिन्न मदो से 1300 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का दुरुपयोग कर इसमें भारी घोटाला किया है और गौठान में गौवंशों की सेवा व देखभाल के नाम पर भूपेश सरकार केवल खानापूर्ति कर रही है। प्रतिमाह गौठानों के रखरखाव के लिए प्रदेश के खजाने से भेजे जाने वाले दस हजार रूपए कहां खर्च हो रहा है .? उसका कोई हिसाब नही है, ज्यादातर जगहों पर तो गौठानों के स्थान पर बंजर पड़ी रिक्त

ज़मीने ही दिखाई दे रही हैं जहां न गरूवा और न ही घुरवा है। केवल गौठान के नाम पर भ्रष्टाचार इस सरकार के द्वारा किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश पटेल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री सनत नायक, भाजपा रायगढ़ पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोचन पटेल,महामंत्री दिनेश उरांव,मिडिया प्रभारी गुंनुराम निषाद,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गजेंद्र यादव, भाजयुमो कोषाध्यक्ष नरेंद्र महंत,भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शशिभूषण चौहान,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, परमवीर सिंह, जिला मंत्री प्रशांत सिंह, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक खगेश देवांगन,भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, सपन देव, आदित्य चौहान एवं भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं सहित बड़ी तदाद् में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहें।

Latest News

यह केवल ईंट गारे का भवन नहीं विद्या का मंदिर हैः सांगवान…बुड़िया में जिंदल द्वारा निर्मित नए प्राइमरी स्कूल भवन का किया गया लोकार्पण

24 जून रायगढ़। जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा क्षेत्र के गांवों में सीएसआर के तहत विभिन्न प्रकार के विकास कार्य...

More Articles Like This

error: Content is protected !!