तीसरी रेलवे लाइन आने से आम जनता को होगा लाभ… गोमती साय

spot_img
Must Read

रायगढ़। पुरी- हावड़ा वंदे भारत एक्सेस के शुभारंभ, पुरी और कटक रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और तीसरी रेल लाइन का कार्य पूरा होने से रेल सेवाओं और सुविधा में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जाम गांव रेलवे स्टेशन आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में सांसद गोमती साय ने रेल सेवाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे सार्थक पहल की सराहना की। सांसद साय ने कहा कि रेल सुविधाओं के विस्तार से आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी। गुरुवार को पुरी- हावड़ा वंदे भारत एक्सेस के शुभारंभ, पुरी और कटक रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण और तीसरी रेल लाइन का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लोकार्पित करने का वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें शामिल होने सांसद गोमती साय सहित जाम गांव रेलवे स्टेशन में बिलासपुर डिवीजन के अधिकारी भी पहुंचे थे।इस दौरान अधिकारियों का कहना था कि बिलासपुर डिवीजन में तीसरी रेल लाइन का लाभ जल्द मिलेगा। झारसुगुड़ा से जाम गांव तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। उधर बिलासपुर कटनी मार्ग पर कार्य प्रगति में है। कोयला ढुलाई कार्य को प्राथमिकता दी गई है, जिसके चलते पैसेंजर सेवा थोड़ी प्रभावित हुई। रेलवे प्रयास कर रही है कि आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके।इस अवसर पर सांसद गोमती साय ने रेल सेवाओं के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों की सराहना की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This