शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जयंती पर चित्रकला उत्सव का आयोजन

spot_img
Must Read


रायगढ़। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगामी २० मई को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की ४२वीं जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला उत्सव का आयोजन किया गया है। यह जानकारी शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से दी गई है।
ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक विगत दिनों ट्रस्ट तथा स्थानीय समाजसेवी संस्थाओं की साझा बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आगामी शनिवार दिनांक २० मई २०२३ को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय कमला नेहरू पार्क में सुबह ८:०० से १०:०० बजे तक शालेय छात्र-छात्राओं के लिये भारतीय सेना के वीरोचित क्षण विषय पर चित्रकला उत्सव का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट की ओर से यह अनुमान व्यक्त किया गया है कि इस वर्ष चित्रकला उत्सव में करीब ४०० सौ प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। उत्सव में शामिल होने सभी प्रतिभागियों को ट्रस्ट की ओर से उपहार के रूप में टी-शर्ट दिया जायेगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। प्रतिभागियों के लिये जलपान की व्यवस्था भी ट्रस्ट की ओर से की गई है।
शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे चित्रकला उत्सव के लिये रायगढ़ नगर की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं के अलावे एनसीसी एवं एनएसएस का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This