केलो मईया घाट के पुनर्निर्माण हेतु आम जनता ने प्रशासन को सौपा ज्ञापन

spot_img
Must Read

केलो सफाई अभियान इस सप्ताह भी निरंतर रहा

रायगढ़ / जीवनदायिनी एवं पूजनीय केलो मैया के तट पर स्थापित घाट के पुनर्निर्माण की मांग दशकों पुरानी रही है। इसके निर्माण हेतु आम जनता ने आज एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। केलो मैय्या की साफ-सफाई हेतु आम नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ कांग्रेस नेता अनिल चीकू,अनुज पटनायक,मनोज पटनायक, अरविंद यादव,रुपेश आचार्य, चंद्रसेन यादव,सुदामा,श्री राम,विश्वजीत,आनंद,संतोष, रामलाल ने जिलाधीश तारण सिन्हा को ज्ञापन सौपा जिसमे बेलदुला,खर्रा घाट,पंजरी प्लांट घाट में पुन निर्माण का अनुरोध किया गया । कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल ने जिलाधीश की जानकारी देते हुए बताया कि दशकों से केलो नदी के इर्द गिर्द माताएं बहनें बुजुर्ग युवा महिलाए बच्चे नियमित पूजा स्नान हेतु जाते रहे है। यह परंपरा आज भी है। दशकों से प्रति वर्ष 14 जनवरी को मकर

सक्रांति पर्व धूम धाम से मानने की परंपरा रही है ।आपसी सहयोग से श्रम दान के जरिए घाटों की साफ सफाई भी की जाती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला प्रशासन को इस बात से भी अवगत कराया गया कि एक दशक पहले केलो नदी के दोनो छोर पर मेरिन ड्राइव बनाने की योजना क्रियान्वित हुई थी।इसके लिए सड़क एवम नदी के मध्य दो फीट ऊंची दीवाल का निर्माण भी किया गया। इस निर्णय की वजह से नदी के दोनो ओर मौजूद घाटों का अस्तित्व ही समाप्त हो गया। ऐसे घाटों को चिन्हित कर पुन निर्माण का अनुरोध करते हुए कहा गया कि इस सराहनीय पहल से आम जनता का शहरवासियों का पुनः एक जुड़ाव कायम हो सकेगा।
बीते रविवार को केलो तट पर केलो सफाई अभियान के तहत बेलदुला में मोहल्ले वासियों सहित आम जन उपस्थित हुए।स्कूली बच्चे नैतिक, गोवर्धन यादव,अंशु,बिट्टू,अक्षत पटनायक,आदित्य पटनायक,अंशु बिश्वाल सहित अनिल चीकू,अनुज पटनायक,मनोज पटनायक,राजेंद्र महराज,
अरविंद यादव,प्रताप यादव, रूपेशआचार्य,ब्रजेश देवांगन,कृष्णावतार राठौर, रमेश विश्वकर्मा,विश्वजीत सिदार,चंद्रसेन यादव,विनय सिदार,परमानंद पटनायक, रितेश यादव,भवानी सिदार,नीरज वर्मा का सफाई अभियान में सहयोग रहा । केलो नदी के मधेश्वर घाट में सुबह 6 बजे प्रारंभ साफ-सफाई अभियान 8:30 बजे पूरा हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This