बोईरदादर वार्ड क्रमांक 24 में बाउंड्रीवॉल व नाली निर्माण कार्य का विधायक प्रकाश नायक के हाथो भूमिपूजन समपन्न,वार्डवासियों ने जताया विधायक का आभार

spot_img
Must Read


रायगढ़- स्थानीय वार्ड क्रमांक 24 बोईरदादर सुभाष नगर के बासिंदों की बहुप्रतीक्षित मांग को जल्द पूरा करने एक बार फिर विधायक प्रकाश नायक द्वारा 10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले बाउंड्रीवॉल एवम 1 लाख 88 हजार की लागत से निर्मित होने वाले नाली निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया।साथ ही निर्माण ठेकेदार को कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करने के साथ साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखने निर्देशित किया गया है।विदित हो कि बाउंड्रीवॉल व नाली निर्माण की मांग सुभाष नगरवासियों को बहुप्रतीक्षित मांग में शुमार रहा है।जहा नाली के अभाव में बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति का सामना करना पड़ता था।तो वही

दूसरी और मंदिर में बाउंड्रीवॉल की कमी धार्मिक आयोजनों में बांधा उत्पन्न कर रही थी।वही इनके निर्माण होने की स्थिति में वार्डवासियों को होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगा।जिसे लेकर वार्ड के रहवासियों द्वारा विधायक प्रकाश नायक का आभार जताया गया।
इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से महापौर श्रीमती जानकी काटजू,अनिल शुक्ला, मदन महंत,राहुल,शर्मा,प्रतीक विश्वाल्,जयदेव मित्रा, लीनू जार्ज,अमित सोनी,उत्तमपाल,जन्मजेय ठाकुर,तारा राय,लक्ष्मी व्यापारी,राधा सिदार सहित वार्डवासियों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This