वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा में आयोजित षोडश नमयज्ञ में शामिल हुए…प्रकाश नायक,भगवान की पूजा अर्चना कर आमजन की सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए की मंगल कामना

spot_img
Must Read


रायगढ़- स्थानीय वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा इन दिनो भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।जहा इन दिनो श्री श्री अखंड षोडश प्रहरी महायज्ञ का आयोजन चल रहा है।आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ से आमजन की सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए मंगल कामना की।इस दौरान विधायक भी भक्तो के साथ भगवान की भक्ति में झूमते नजर आए।बताना लाजमी होगा कि रविवार से आयोजित उक्त कार्यक्रम के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा का आयोजन रखा

गया था।जिसमे सैकडो की संख्या में श्रद्धालुओ ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।वही तीन दिवस तक होने वाले इस आयोजन में भक्तगण लगातार भगवान श्री राम नाम का जाप कर समूचे वातावरण को भक्तिमय बना देते है।वही कार्यक्रम के अंतिम दिवस भव्य भंडारे का आयोजन किया जायेगा।जिसमे हजारों की संख्या के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने उपस्थित होंगे।आयोजित कार्यक्रम के विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम गणमान्य नागरिकों में प्रमुख रूप से सपना सिदार,प्रतिमा यादव,सरस्वती यादव, उमा गुप्ता,पिंकी मालाकार,दुर्वादल पटनायक,मुन्ना,अरुण मालाकार,मकरध्वज मालाकार,विशिष्ट तिवारी,शिव मालाकार, सुरीत, अजय यादव,अभय यादव,चंद्रशेखर यादव,रामेश्वर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम् वार्डवासियों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This