जिला एवं प्रदेश स्तरीय वक़्ता चयन में पहुंचे रायगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य

spot_img
Must Read

रायगढ़ /
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर के राजीव भवन में राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी चंदन यादव,प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी,संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला जी एवम प्रदेश महामन्त्री रवि घोष राष्ट्रीय प्रवक़्ता ने वक़्ता चयन के लिए वक्ताओं का प्रदर्शन देखा व उनका साक्षत्कार भी लिया रायगढ़ से वक़्ता के साक्षात्कार हेतु शाखा यादव, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, विद्यावती सिदार ,रिंकी पांडे, संयुक्ता सिंह, वीरेंद्र शाह ने अपने दावेदारी को मजबूती से प्रस्तुत किया। जहां समसामयिक विषयों पर कांग्रेस की विचारधारा पर प्रतिभागियों की कितनी पकड़ है।इसकी बारीकी से समीक्षा की गई
जिन प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है, उनका चयन जिला प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में भी किया जाना है।वक्ता चयन प्रक्रिया का निर्णय वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के उपरांत जारी किया जायेगा ।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आगामी ‘चुनाव को देखते हुए तेजतर्रार वक्ताओं की तलाश में पूरे प्रदेश से जिलावार वक्ता तलाश कार्यक्रम चलाया गया है जिसके तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज रायगढ़ कांग्रेस द्वारा प्रतिभागियों से राजीव भवन रायपुर में साक्षात्कार हुआ ।जिसमे तेजतर्रार वक्ता तलाशने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । प्रत्येक वक्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिए गए मुद्दों पर धाराप्रवाह बोलना था। वक्ताओं के धाराप्रवाह बोलने की शक्ति, विषय पर उनकी पकड़, बोलते हुए उनके शारीरिक हाव-भाव का बारीकी से निरीक्षण करते हुए चयन प्रक्रिया को पूरी की गई। जिसके परिणाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी जल्द घोषित करेगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This