spot_img
Sunday, June 21, 2026

आतंकवाद का नया रूप देखने को मिल रहा है, ‘द केरल स्टोरी’ : शक्ति अग्रवाल

spot_img
Must Read

150 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को हिंदू राष्ट्र अभियान के तहत दिखाई गयी फिल्म

फिल्म शुरु होने से पहले हनुमान चालीसा का पाठ और जय श्री राम के नारे से गुंज उठा हॉल

रायगढ़ : मंगलवार को रायगढ़ के गैलेक्सी मॉल में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन हिंदू राष्ट्र पोस्टकार्ड अभियान समिति के प्रमुख शक्ति अग्रवाल द्वारा किया गया जिसमे 150 से अधिक महिलाएँ एवं बालिकाएं उपस्थित रही, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल के अतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिल्म के शुरु होने से पहले सभी के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया है और हॉल में जय जय श्री राम के नारे लगाए गये। इस दौरान शक्ति अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है और इस फिल्म में आतंकवाद का एक नया रूप देखने को मिला है। इस तरह का आतंकवाद किसी राज्य या धर्म से संबंधित नहीं है। यह एक वैश्विक कहानी है। इसका किसी राज्य या धर्म से कोई लेना देना नही है।

अग्रवाल ने आगे कहा कि यह फिल्म हमें सिखाती है की किस तरह बच्चों को धर्म की शिक्षा देना अनिवार्य हो गया है और रामायण भागवत जैसे आयोजन अधिक से अधिक करवाए जाये और अपने घर के बच्चों को इसके बारे में शिक्षित किया जाए।

पूर्व विजय अग्रवाल ने इस सफल आयोजन के लिए शक्ति अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि हर धर्म और समाज में अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखें और इस तरह के आतंकवाद को समझें। ये फिल्म देखकर जनता सब कुछ खुद समझ जाएगी कि हमारे समाज को किस तरह कमजोर किया जा रहा है। श्री अग्रवाल ने बताया की फिल्म में मध्यम वर्गीय परिवार को किस तरह से टारगेट किया जाता है और इससे बचने के लिए अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा पर जोर देने की बात कही।

रविवार को जहां चेन्नई सहित तमिलनाडु के कई मल्टीप्लेक्सों ने रविवार को ‘द केरल स्टोरी’ की स्क्रीनिंग बंद करने का फैसला किया, वही बंगाल की ममता सरकार ने तो पूरे प्रदेश में इस फिल्म को बेन कर दिया है। राजस्थान से भी रिपोर्ट सामने आई है कि जोधपुर में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य को कथित तौर पर लोगों से ‘द केरल स्टोरी’ देखने के लिए अपील करने के लिए पीटा गया है।

फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

रायगढ़ के गैलेक्सी मॉल में द केरला स्टोरी के विशेष स्क्रीनिंग में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा शर्मा अपनी सम्पूर्ण टीम के साथ, शीला तिवारी, अनुपम पाल, रविंदर भटिया, दिबेश सोलंकी सहित रायगढ़ के प्रमुख पत्रकार बंधु सपरिवार उपस्थित रहे।

Latest News

जिंदल स्टील में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिंदल स्टील लिमिटेड, रायगढ़ में रविवार सुबह सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया...

More Articles Like This

error: Content is protected !!