थाना प्रभारी खरसिया की सजगता से विक्षिप्त युवक अपने परिजन से मिला…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ ।  आज शाम थाना प्रभारी खरसिया आशीर्वाद राहटगांवकर को ग्राम रजघटा से सूचना मिला की एक नौजवान युवक गली में उपद्रव मचा रहा है जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक जानसन बघेल को मौके में भेजा गया । जहां एक विक्षिप्त युवक (उम्र करीब 30 वर्ष) को उपद्रव मचाता देख सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी  राठौर और आरक्षक जॉनसन बघेल ने मौके पर उपस्थित लोगों की सहायता से समझा-बुझाकर थाना खरसिया लाये । युवक को थाने में जलपान कराया गया, कुछ देर बाद युवक शांत दिखा । जिस पर पुलिसकर्मियों द्वारा सहजता से पूछताछ करने पर युवक थाना भूपदेवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारडामाल नंदेली का होना बताया ।  युवक के परिजन उसके बिना बताये कहीं चले जाने पर परिजनों का चिंतित और परेशान होना स्वाभाविक था, जिस पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक आशीर्वाद रहटगांवकर द्वारा तत्काल आरक्षक भगवती लक्ष्मी युकेश श्याम के साथ ग्राम सारडामाल भेज कर विक्षिप्त युवक के परिजनों पिता के सुपुर्द कराया गया । थाना प्रभारी खरसिया के सजगता से एक विक्षिप्त युवक अपने परिवार से बिछड़ने से बच गया ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This