फसल को मवेशियों से बचाने पिता-पुत्र खेत पर बिछाये थे करंट, करंट की चपेट में आकर नाबालिक की मौत…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

गैर इरादतन हत्या के मामले में चक्रधरनगर पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…

रायगढ़। एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों ने अपने खेत में लगे फसल को मवेशियों और पक्षियों से बचाने बांस के घेरे में जीआई तार पर करंट प्रभाहित कर रखे थे । वे जानते थे कि करंट के चपेट में आने से वे स्वयं या कोई अन्य व्यक्ति या मवेशी की मृत्यु संभव है । एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा एवं सीएसपी अभिनव उपाध्याय के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन में मर्ग की जांच कर चक्रधरनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गैर इरादतन हत्या और विद्युत अधिनियम के तहत कार्यवाही कर आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

        जानकारी के मुताबिक दिनांक 18.04.2023 के शाम ग्राम रेगडा का शंकर चौहान पिता स्व. जगेश्वर चौहान (उम्र 12 वर्ष) अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गांव के जोबानार खेत के पास गया था । शाम करीब 06.00 बजे शंकर मैदान से शौच के लिये खेत की ओर गया पर काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके दोस्त जाकर देखे । शंकर चौहान जोबानार खेत मेड़ किनारे मृत पड़ा था । घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही, शव का पोस्ट मार्टम कराया गया । मर्ग जांच में पाया गया कि गांव का सुदंर साय उरांव (55 साल) और उसके बेटे संजय उरांव (22 साल) के द्वारा खेत में लगाये गये फसल  की मवेशियों से  सुरक्षा के लिये खेत के चारो तरफ छोटे-छोटे बास का घेरा लगा कर खंभे से अवैध हुकिंग कर खेत के चारो ओर जीआई व सेंट्रींग तार में करेंट सप्लाई किये थे । दिनांक 18.04.23 के शाम उसी  तार की चपेट आने से  बिजली करेंट लगने से शंकर चौहान (मृतक) की मृत्यु हुई है । आज दिनांक 27.04.2023 को थाना चक्रधरनगर में मर्ग जांज से आरोपी पिता, पुत्र पर धारा 304 आईपीसी और 135 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दोनों *आरोपी सुंदर साय उरांव पिता बुलऊ उरांव 55 साल संजय उरांव पिता सुंदर साय उरांव उम्र 22 साल दोनों निवासी ग्राम रेगडा थाना चक्रधरनगर* को हिरासत में लेकर आरोपियों के कब्जे से जीआई व सेंट्रींग तार जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के साथ सम्पूर्ण कार्यवाही में एसआई दिनेश बहिदार, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This