चक्रधरनगर पुलिस ने 2 गुमशुदा ढूंढे, परीक्षा का पर्चा बिगड़ने पर घर से भागी थी युवती…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। गुम इंसानों की जांच में संजीदगी बरतने के एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर चक्रधरनगर पुलिस ने आज दो गुम इंसान को दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है । अलग-अलग क्षेत्र के युवक और युवती के गुम होने की रिपोर्ट 19 अप्रैल को थाने में दर्ज कराया गया था । कॉलेज छात्रा के परिजन बताये उनकी लड़की 19 अप्रैल 2023 को परीक्षा लिखने गई थी जो वापस नहीं आयी है । गुम इंसान जांच कर रही महिला प्रधान आरक्षक राजश्री मेश्राम द्वारा गुम युवती के परिजनों और सहेलियों से बयान लेकर जांच आगे बढ़ाया गया तो युवती के उसके बुआ के घर होने की जानकारी मिली । युवती से संपर्क  कर थाने लेकर आया गया जो अपने बयान में पेपर अच्छा नहीं बनने से फेल होने के डर से वापस घर ना आकर अपनी बुआ के घर चली जाना बताई ।

    वहीं 19 अप्रैल को गुम युवक के संबंध में दर्ज किये गये रिपोर्ट पर परिजन बताये कि युवक तारागढ़ से इलेक्ट्रिानिक स्कुटी पर दूध लेकर रायगढ़ आया था और वापस घर नहीं गया है । युवक के परिजन काफी परेशान थे । गुम इंसान को गंभीरता से लेते हुये  जांचकर्ता प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन द्वारा थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर से मार्गदर्शन प्राप्त कर युवक के घर से आने से लेकर दूध वितरण स्थानों के CCTV फुटेज चेक किये, पहाड़ मंदिर के एक फुटेज में वह स्कुटी को धकेलता दिखाई दिया था, जिसे आसपास पता तलाश कर आज दस्तयाब किया गया । युवक बताया कि पहाड़ मंदिर के पास अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और वह बदहवाश होकर ईधर-उधर घूम रहा था, जब तक स्कूटी की बैटरी चार्ज थी ।  दस्तयाब युवक को चक्रधरनगर पुलिस द्वारा उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This