शहीद नंदकुमार पटेल की स्मृति में आयोजित युथ कार्निवाल का पोस्टर विमोचन सांस्कृतिक मंत्री अमरजीत भगत ने किया

spot_img
Must Read

रायगढ़ – युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में लगातार युवाओं जुड़ाव हो रहा है
आशीष जायसवाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार युवाओं में कांग्रेस के प्रति समर्पित जुड़ाव देखने को मिल रहा है,बता दें कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में एक कार्यक्रम शहीद नंदकुमार पटेल की स्मृति में उन्हें याद करते हुए,युथ कार्निवाल का आयोजन जल्द ही किया जाना है जिसको लेकर युवा कांग्रेस ने एक पोस्टर तैयार किया है,जिसका विमोचन प्रदेश के खाद्य एवम सांस्कृतिक मंत्री अमरजीत भगत एवं रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के कर कमलों द्वारा किया गया है। ज्ञात हो कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में यह एक बृहद आयोजन किया जाना है।
जिसका नाम उन्होने स्व.शहीद नंदकुमार पटेल की याद में यूथ कार्निवाल रखा है। कल प्रदेश के खाद्य एवम सांस्कृतिक मंत्री अमरजीत भगत का रायगढ़ के नगर के आडोटोरियम में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुआ आगमन हुआ था। इस दौरान यूवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल सहित यूवा कांग्रेस नेताओ ने मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात की। इस दौरान यूवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल
ने मंत्री अमरजीत भगत से शहीद नंदकुमार पटेल की याद में किये जाने वाले यूथ कार्निवाल कार्यक्रम की जानकारी साझा की वहीं मंत्री अमरजीत भगत के हाथों यूथ कार्निवाल का पोस्टर का विमोचन किया गया। उक्त विषय की जानकारी को लेकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि यूथ कार्निवाल के बैनर तले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।
आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं महिलाओं सहित बच्चों को भी विषेश स्थान दिया जाएगा। आगे कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर युवा कांग्रेस की पूरी टीम काम कर रही है जल्द ही रायगढ़ में शहीद नंदकुमार पटेल यूथ कार्निवाल का भव्य आयोजन करने जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This