पेट्रोलिंग दौरान पुलिस को ट्रेलर हार्स में लगा मिला अलग नंबर की ट्राली…कोतरारोड़ पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में ट्रेलर ड्राइवर को गिरफ्तार कर जप्त की ट्रेलर वाहन…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

अलग-अलग नंबर की ट्राली के साथ वाहन चलाने वालों पर कोतरारोड पुलिस की तीसरी कार्यवाही…..

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर कोतरारोड़ पुलिस द्वारा अलग नंबर की ट्रेलर ट्राली के साथ ट्रेलर वाहन चलाते ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है । ट्रेलर वाहन का ड्राइवर और कोल डिपो का सुपरवाइजर मिलीभगत कर राजस्व बचाने के साथ ट्रांसपोटिंग में अलग से मुनाफा कमाने इस प्रकार से धोखाधड़ी किया जा रहा था । गिरफ्तार ड्राइवर को धोखाधड़ी और कुटरचना के अपराध में कोतरारोड़ पुलिस ने जुडिशल रिमांड पर भेजा है, विदित हो कि इस प्रकार धोखाधड़ी करने वालों पर विगत 2 माह के भीतर कोतरारोड़ पुलिस की यह तीसरी कार्यवाही है । 

       जानकारी के मुताबिक कोतरारोड़ पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि गोरखा चौक में एक टाटा ट्रेलर माडल 4018 क्रमांक *CG 13 AB 8710* जिसके ट्राली के पीछे टेल बोर्ड एवं दाहिना बांया साईड में *CG 13 AB 9847*  लिखा हुआ है जिसे कालिख से पोता गया है और ट्राली के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं लगा है । सूचना पर तत्काल एएसआई राजेन्द्र राठौर हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । मुखबिर सूचना सही पायी गई, मौके पर उपस्थित वाहन चालक अकाश उर्फ आकाश चंद्रवंशी से पूछताछ करने पर कोई समाधान कारक जवाब नहीं दे पाया और शाह कोल एसीपीएल का सुपरवाईजर रवि तिवारी के साथ मिलकर टाटा ट्रेलर माडल 4018 क्रमांक *CG 13 AB 8710* में दूसरी ट्रेलर ट्रोली को असली के रूप में उपयोग में लाना बताया । आरोपियों द्वारा छल के प्रयोजन से कपट पूर्वक कूट रचना कारित करना पाये जाने से आरोपी ट्रेलर ड्रायवर और सुपरवाइजर के विरूद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 420,468,471, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर *आरोपी ड्रायवर- आकाश उर्फ आकाश चंद्रवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी रुद्र पोस्ट ऑफिस नोडिहा खुजरी थाना छतरपुर रूड जिला पलामू (झारखंड)* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी शाह कोल एसीपीएल का सुपरवाईजर रवि तिवारी फरार है । 

      वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा, डीएसपी निकिता तिवारी के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस की कार्यवाही से इस प्रकार अवैधानिक कृत्य में लगे व्यक्तियों में खौफ है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद राठौर, आरक्षक राकेश नायक और मनोज जोल्हे की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This