spot_img
Friday, May 15, 2026

बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी और मॉडिफाई सायलेंसर लगे वाहन पर कार्यवाही के लिये चलाया गया अभियान, 149 चलकों का कटा चालान …

Must Read

रायगढ़ । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री सदानंद कुमार द्वारा थाना, चौकी प्रभारियों को प्रतिदिन शहर के प्रमुख चौंक-चौराहों तथा आऊटर, हाइवे पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही का निर्देश दिया गया है । विशेषकर मॉडिफाई सायलेंसर लगे वाहन, मोबाइल का उपयोग करते वाहन चालक, तीन सवारी और बगैर सीट बेल्ट, बिना हेलमेट पर कार्यवाही करने के निर्देश हैं । नियमों के पालन में आज शाम शहर एवं तहसील मुख्यालय में थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा ताबड़तोड़ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है जिसमें रात्रि 20.00 बजे तक *149 वाहन चालकों पर कार्यवाही किया गया है जिसमें ₹53,800 समन शुल्क* की वसूली की गई है जो तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते पकड़े गये हैं । कार्यवाही दौरान कोतवाली टीआई शनिप रात्रे द्वारा मॉडिफाई लगे साइलेंसर वाहन के चालक को समझाइश देकर उसके साइलेंसर निकलवाया गया है ।
Latest News

ओपीजे स्कूल सावित्रीनगर का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत, अनामिका को मिले96.6 प्रतिशत अंक…12 विद्यार्थियों को मिले 90 प्रतिशत से अधिक अंक, नमिता ने अंग्रेजी...

14 मई रायगढ़। सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं की परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोशित किया गया। इस परीक्षा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!