एनटीपीसी लारा में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ

spot_img
Must Read

एनटीपीसी लारा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा अग्नि सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि एनटीपीसी लारा परियोजना के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री अखिलेश सिंह द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कर्मचारियों को संबोधित किया गया।

हर साल गर्मी की शुरुवात में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता लाना की उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल 2023 से 20 अप्रैल 2023 तक आयोजित किया

जा रहा है, जिसमें अग्नि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण हेतु प्रदर्शन किए जाएंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री सिंह ने अग्नि सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई एवं अग्नि सुरक्षा पर गहन चर्चा भी की।

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट श्री नरेंद्र सिंह, महाप्रबंधक (परियोजना उन्निर्माण) श्री रवि शंकर , विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) श्री कन्हेया दास, विभागाध्यक्षगण, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारी एवं जवानों मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

कौशल से आत्मनिर्भरता की ओर: एनटीपीसी लारा ने ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया

रायगढ़: एक सुई, एक धागा और एक नई शुरुआत—एनटीपीसी लारा के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के लिए...

More Articles Like This