बंगुरसिया मार्ग पर हुये लूटपाट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गया जेल….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

चक्रधरनगर पुलिस ने मामले के चार आरोपियों को घटना के दूसरे ही दिन गिरफ्तार कर भेजा था रिमांड पर…..

रायगढ़ । 18 फरवरी की रात्रि बंगुरसिया मेन रोड़ पर सुनसान का फायदा उठाकर लूटपाट के नियत से गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले 04 आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था । आरोपियों का एक साथी प्रकाश सेठ उर्फ आलोक घटना के बाद से फरार था जिसे आज मुखबिर सूचना पर ग्राम पतरापाली (पूर्व) से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । 

            लूटपाट की घटना को लेकर तमनार निवासी विनायक पटनायक द्वारा दिनांक 18.02.2023 की रात्रि थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि महाशिवरात्रि के दिन घर से सत्यनारायण धाम कोसमनारा रायगढ़ दर्शन करने अपने बड़े पिताजी विजय शंकर पटनायक के साथ अपनी वाहन XUV700 क्रमांक CG 13 AS 9002 में आये थे । बाबाधाम से दर्शन कर रात करीब  09:40 बजे बंगुरसिया रास्ते से तमनार लौट रहे थे कि पास बंगुरसिया रास्ते मेन रोड में गाड़ी के सामने मोटर सायकल से आ रहे 3 - 4 लड़के लूटपाट करने के  नियत से गाड़ी के सामने का शीशा को  पत्थर से मारे जिससे चोट आया और गाड़ी का शीशा टुट गया । उसी समय रायगढ तरफ से एक बोलेरो गाड़ी आयी जिस पर भी वे लड़के पत्थर मारे । तब बोलेरो गाडी में सवार एक व्यक्ति नीचे उतरा जो परिचित जुनवानी का मिनकेतन मालाकार था । मिनकेतन उन लड़कों को देखकर दो लड़कों को पहचान गया । तब वे लोग भागे, लूटपाट करने वाला ग्राम पतरापाली के कार्तिक राम राठिया, तोष राम यादव और उसके साथी थे । रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 394, 427, 34 आईपीसी का अपराध दर्ज कर चक्रधरनगर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में दौरान दूसरे ही दिन चार आरोपी -(1) कार्तिक राठिया पिता स्वर्गीय मंगल राठिया 23 साल (2) तोष राम यादव पिता राजकुमार यादव 23 साल  (3) दिनेश राठिया पिता गंगा राम राठिया उम्र 20 वर्ष तीनों निवासी पतरापाली पूर्व थाना चक्रधरनगर (4) राहुल यादव पिता चेतराम यादव 19 साल निवासी घुमाबहाल थाना चक्रधरनगर को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त 3 मोटर सायकल जप्त कर रिमांड पर भेजा गया था । चारों आरोपियों ने उनके एक और साथी प्रकाश सेठ के साथ मिलकर अपराध कारित करना बताये थे ।

                आरोपी प्रकाश सेठ घटना के बाद से फरार था । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव अहेर द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिये लगातार दबिश देकर दबाव बनाया जा रहा था, साथ ही मुखबिरों को सक्रिय कर आरोपी के क्षेत्र में देखे जाने पर सूचना देने कहा गया था कि आज सुबह मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी को आरोपी प्रकाश सेठ के गांव पतरापाली आने की सूचना दिये जाने पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम पतरापाली में दबिश देकर *आरोपी प्रकाश सेठ उर्फ आलोक सेठ पिता स्व. दीपक सेठ 23 साल निवासी ग्राम पतरापाली पूर्व थाना चक्रधरनगर* को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है जिसे न्यायिक रिमांड बाद जेल वारंट पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा जेल दाखिल किया गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This