10 लाख का अवैध स्क्रैप जप्त, चालक गिरफ्तार… जूटमिल पुलिस की कार्यवाही में बड़माल बेरियर के पास ट्रक में परिवहन किया जा रहा ट्रक के साथ लोड 25 टन अवैध स्क्रैप की जब्ती…

spot_img
Must Read

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में कल रात्रि जूटमिल पुलिस द्वारा अवैध स्क्रैप के परिवहन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए बड़माल बैरियर के पास एक पंजाब पासिंग ट्रक को पकड़ा गया है , जिसमें 25 टन अवैध कबाड़ लोड़ था ।

       नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा जूटमिल पुलिस को रायगढ़-ओडिशा हाईवे एवं बाईपास मार्ग से परिवहन किये जा रहे अवैध स्क्रैप पर कार्यवाही के लिये मुखबिर सक्रिय कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है । इसी कड़ी में कल रात्रि मुखबीर सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी के हमराह स्टाफ द्वारा बड़वाल बैरियर के पास नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए गए पंजाब पासिंग *ट्रक PB 13 AB 8897* को रात्रि करीब 8:30 बड़वाल बैरियर के पास रोककर वाहन चालक शौकत अली और गवाहों के समक्ष वाहन को चेक किये जिसमें अवैध स्कैप लोहे का पाइप टुकड़ा, ट्रक का रिंग, डिस्क लोड था । वाहन चालक से स्क्रैप परिवहन के कागजात मांगे जाने पर वाहन चालक कोई कागजात नहीं होना बताया । ट्रक में लोड स्क्रैप चोरी से संबंधित हो जाने के पूर्ण अंदेशा पर ट्रक में लोड़ *25.65 टन अवैध स्क्रैप कीमत ₹10,00,350* की जप्ती बनाई गई । *आरोपी वाहन चालक शौकत अली पिता जफीर खान उम्र 29 वर्ष निवासी भिखी वार्ड नंबर 13 थाना भिखी जिला मानसा (पंजाब)* पर थाना जूटमिल में 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक प्रदीप मिंज, जितेश्वर चौहान और गणेश पैकरा की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This