शराब का प्रचार करने वाली भुपेश सरकार के अब उल्टे दिन शुरू : शक्ति अग्रवाल…भाजपा नेता ने कहा कांग्रेस फैला रही प्रदेश में अराजकता

spot_img
Must Read

रायगढ़। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस शराब बंदी की अपनी नाकामी को छिपाने उल झलूल बयान बाजी कर रही है । जहां भुपेश बघेल पिछले साढ़े चार साल शराब बंदी के लिए बनी कमेटी के रिपोर्ट नहीं आने की बात कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं तो उनके मंत्री छत्तीसगढ़ के लोगों को शराब पीने का स्टाइल सीखा रहे हैं। आबकारी मंत्री कवासी लखमा कहते हैं की शराब पीने से शरीर मजबूत होता है, मंत्री यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग शराब पीना ही नहीं जानते, उनको स्टाइल नहीं मालूम, बस्तर में कभी शराबबंदी नहीं होगा यहां के 90 प्रतिशत लोग शराब पीते है।

कांग्रेस सरकार के मंत्री की नसीहत और शराब का प्रचार सुनकर ही समझा जा सकता है कि शराब बंदी को लेकर कांग्रेस सरकार की मंशा क्या है। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रदेश केबिनेट मंत्री शराब पीने की सलाह दे उस प्रदेश के लोगों का क्या होगा। जबकि यही कांग्रेस है जिसने गंगाजल हाथ मे लेकर पूर्ण शराब बंदी का वायदा कर लोगों से सहानुभूति बटोरी थी। भुपेश बघेल ने प्रदेश वासियों के साथ छलावा किया है, खासकर महिलाओं का विश्वास तोड़ा है। प्रदेश सरकार ने इन साढ़े चार वर्षों में शराब से रिकार्ड कमाई की है। शक्ति अग्रवाल ने कहा प्रदेश में शराब की नदियां बहाई जा रही है। शराब के नशे की चपेट में गांव व शहर के युवा और बच्चे आ गए हैं, महिलाएं शराबियों से प्रताड़ित हो रहीं हैं। शराब के कारण रोज हो रहे एक्सीडेंट से बेगुनाहों की जान जा रही है। रोजगार देने की बजाए युवाओं को भुपेश सरकार शराब परोस कर उन्हें बीमार बना रही है। भाजपा नेता शक्ति अग्रवाल ने कहा नकली और घटिया स्तर के शराब बेचकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अरबों का घोटाला किया है। आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव है बावजूद इसके कांग्रेस सरकार के मंत्री शराब का खुलकर प्रचार कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार के धोखा देने की प्रवित्ति को अब इस प्रदेश की जनता समझ चुकी है, भांप चुकी है। शराब का प्रचार करने वाली सरकार के अब उल्टे दिन शुरू हो गए है, इस बार कांग्रेस की रवानगी तय है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This