spot_img
Saturday, June 13, 2026

नव पदस्थ कलेक्टर रानू साहू से फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल में सौजन्य भेंट किया

spot_img
Must Read

रायगढ़, /

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव ने बताया कि रायगढ़ जिले में नव पदस्थ कलेक्टर रानू साहू से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में जिले के कर्मचारी अधिकारी शासकीय योजनाओं का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करेंगे और जिले की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए योजनाओं में प्रदेश में सम्मान जनक स्थिति में रखेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय के आह्वान पर आगामी 25 से 29 जुलाई तक निश्चितकालीन हड़ताल की जानकारी कलेक्टर महोदय को दिया। प्रतिनिधिमंडल में शेख कलीमुल्लाह जिला संयोजक एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मनोज पांडे जिला संरक्षक ( वरिष्ठ उप प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ) डॉ माधुरी त्रिपाठी जिला कोषाध्यक्ष( महिला प्रकोष्ठ प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) गोविंद परधान सहसंयोजक( अध्यक्ष लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ) रवि कुमार गुप्ता सहसंयोजक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ श्रीमती मीना यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ वेद प्रकाश अजगले महामंत्री छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ रूपलाल सिदार अध्यक्ष राजस्व निरीक्षक संघ राजेश मेहरा( अधीक्षक कलेक्ट्रेट रायगढ़) रामरतन अजगल्ले (सहायक अधीक्षक )सत्येंद्र मेहर, सूरज खर्रा आदि कर्मचारी नेता उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त किया है बेहतर समन्वय के साथ कलेक्टर मैडम के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले के कर्मचारी अधिकारी काम करेंगे।

Latest News

एसएसपी ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, बाइक चोरों और फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान तेज करने के निर्देश,

अपराध नियंत्रण के लिए माइनर एक्ट की कार्रवाई तेज करें, अवैध शराब, जुआ-सट्टा और वेश्यावृत्ति गतिविधियों पर लगातार प्रहार...

More Articles Like This

error: Content is protected !!