भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक संपन्न…विधानसभा चुनाव को लेकर सभी महिला कार्यकर्ता अपने अपने बूथ में घरों के अंदर तक पकड़ बनाकर चले: शोभा शर्मा

spot_img
Must Read

रायगढ़: / आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार महिला मोर्चा रायगढ़ के सारंगढ़ जिले के गठन पश्चात रायगढ़ जिले में जिला अध्यक्ष का पद रिक्त हुआ,भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवम जिला नेतृत्व ने आगामी नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की पूर्व जिला महामंत्री एवम वरिष्ठ नेत्री शोभा शर्मा को यह दायित्व सौंपा उनके नियुक्ति पश्चात आज भाजपा के स्थापना दिवस के दिन जिला भाजपा कार्यालय में जिले की प्रथम कार्यसमिति की बैठक रखी गई,जिसमे विशेष मार्गदर्शन के लिए

भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री ओ पी चौधरी जी,भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला,विवेक रंजन सिन्हा,पूर्व संसदीय सचिव सुनीति सत्यानंद राठिया जी ,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शीला तिवारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ,सोशल मीडिया के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा ने सभी सदस्यों को मोदी ऐप्स डाउन लोड करवाया एवम मोदी ऐप्स को कैसे चलाए इसके बारे में विस्तार से बताया,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा ने सर्वप्रथम सभी मंचा शीन अतिथियों को गमले में तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया तथा दिनांक 04 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत द्वारा वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक के बारे में विस्तार से बताया और उनके द्वारा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी दिनों में क्या क्या कार्य करना है उसके बारे में विस्तार से बताया और सभी विधानसभा और मंडल के कार्यों में तेजी और सुगमता लाने के लिए कुछ दिनों में प्रभारी बनने के लिए भी निर्णय लिया गया,एवम भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने संगठन कार्यों में जिले में सहयोग के लिए वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सविता उपाध्याय को महिला मोर्चा की सह प्रभारी नियुक्त किया अब वो महिला मोर्चा प्रभारी मंजुलता नायक के साथ मिलकर इस संगठन के कार्यों को देखेगी !
आज के इस कामकाजी बैठक में नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीतांजली पटनायक,बीना चौहान,जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अनुषा कातोरे,लोकेश्वरी सिदार सहित सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष,महामंत्री सहित महिला मोर्चा की कार्यकता मौजूद रहे !
आज के इस कामकाजी बैठक में महामंत्री द्वय दुर्गा देवांगन एवम बीणा विश्वास ने कार्यक्रम का संचालन किया एवम महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती मंजू लता नायक ने आभार प्रदर्शन किया !

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

स्वच्छता अभियान: विद्यार्थियों ने कबाड़ से जुगाड़ और पेंटिंग के जरिए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…अदाणी फाउंडेशन के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में 130...

मिलूपारा स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, सरपंच और साइट हेड ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला रायगढ़: 'स्वच्छता ही सेवा'...

More Articles Like This