एनटीपीसी लारा में जिला स्तरीय पावर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

एनटीपीसी लारा में जिला स्तरीय पावर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

जूनियर वर्ग में आत्मा नंद स्कूल, पुसौर एवं सीनियर वर्ग में SAGES, लैलूंगा की टीम रही विजेता

लारा (रायगढ़;): बाल दिवस के अवसर पर एनटीपीसी लारा द्वारा 14 नवंबर 2026 को अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत तरंग ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय पावर क्विज प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा, रायगढ़ के सहयोग से आयोजित की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर रहे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 28 टीमों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आत्मा नंद स्कूल, पुसौर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में SAGES, लैलूंगा की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा के माध्यम से टीमों का चयन किया गया, जबकि अंतिम चरण में सामान्य ज्ञान, ऊर्जा एवं विद्युत, दृश्य आधारित प्रश्न तथा रैपिड फायर राउंड के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन किया गया। विजेता विद्यार्थियों को टैबलेट, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एनटीपीसी लारा के महाप्रबंधक (O&M)  एम. श्रीनाथ, महाप्रबंधक (Projects) सुश्री सुष्मिता रेड्डी, महाप्रबंधक (Maintenance) उदयगिरि वी.वी.एस. श्रीनिवास राव, AGM (HR) जाकिर खान तथा जिला मिशन समन्वयक आलोक स्वर्णकार सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, ऊर्जा एवं विद्युत के प्रति जागरूकता, सामान्य ज्ञान तथा तार्किक क्षमता का विकास करना है। एनटीपीसी लारा अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई

मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई आरोपियों ने हाथ-मुक्का,...

More Articles Like This