केक काटकर मनाया गया बाल दिवस, एमडी बोले बच्चे खुद की राह बनाएं, दूसरों को रास्ता दिखाएंगे
जेपीएल में मनाया गया बाल दिवस
रायगढ़ / भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन जिंदल पॉवर द्वारा ओपी जिंदल स्कूल सावित्रीनगर ऑडिटोरियम में शनिवार 14 नवंबर को मनाया गया!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिंदल पावर तमनार के एमडी सुदीप नाग थे, अध्यक्षता सीएचआरओ आशीष कुमार ने की! कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एमडी सुदीप नाग ने कहा कि बच्चे हमारे देश के स्टेटस हैं, चिल्ड्रन डे क्यों मनाते हैं, ये सब जानते हैं क्योंकि इसी तारीख 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था! नाग ने कहा कि जिंदल में हम पॉवर जनरेट करते हैं, देश को ऊर्जा देते हैं! उन्होंने कहा जहाँ बच्चे होते हैं वे ही परिवार के पावर हाउस होते हैं! उन्होंने कहा बच्चे भविष्य का रास्ता दिखाएंगे और खुद अपनी राह भी बनाएंगे! उन्होंने कहा कि इसके लिए भविष्य की तैयारी आज से ही करनी होगी, ताकि देश की उन्नति के लिए योगदान दे सकें! इस मौके पर ग्रुप सीएसआर हेड ऋषिकेश शर्मा, जीएम एचआर आरपी पाण्डेय, जीएम सीएमजी नीरज चौबे, प्रिंसिपल राकेश शर्मा, मैनेजर सीएसआर शीतल पटेल, चिल्ड्रन होम के बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में बच्चे, शिक्षक, शिक्षिकायें उपस्थित थे!

बच्चों ने काटा केक
बाल दिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम में सबसे पहले केक काटा गया, जिंदल पॉवर के अधिकारियों ने बच्चों के द्वारा केक कटवाया, अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित थे, बच्चों को गिफ्ट भी दिया गया!

जादूगर सजल अग्रवाल ने दिखाया जादू
बाल दिवस पर बच्चों के मनोरंजन के लिए जादू का प्रदर्शन किया गया! जादूगर सजल अग्रवाल ने चावल से मुर्मूरा, कपड़ो से रंग बिरंगी छतरी, कागज से नोट बनाए तो पेपर को कई तुकड़ों में फाड़कर जोड़ने का करतब दिखाए!
















