spot_img
Friday, June 19, 2026

रायगढ़ के सभी रामभक्तों की मेहनत और सहियोग से श्री रामनवमी शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक : आयोजन समिति

spot_img
Must Read

भारी जनसमूह और शास्त्रों के बीच अहिंसा का मिला बहुत बड़ा संदेश,जिला प्रशासन,पुलिस और निगम प्रशासन का मिला भरपूर सहियोग

रायगढ़ / नगर में 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर भगवान रामचंद्र जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री रामनवमी आयोजन समिति द्वारा भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 50 हजार से अधिक रामभक्तों ने हिस्सा लिया। शाम 5 बजे जब नटवर स्कूल से यात्रा प्रारंभ हुई तो सायद ही किसी ने इसका आखरी छोर देखा होगा। इतनी बड़ी संख्या में अस्त्र-शस्त्र शोभायात्रा में शामिल थे पर किसी प्रकार की कोई घटना या दुर्घटना नहीं हुई। इससे यात्रा में शामिल रामभक्त हिंदुओ ने अहिंसा का एक बहुत बड़ा संदेश दिया। आयोजन समिति ने विशेषकर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और निगम प्रशासन का साधुवाद दिया। पुलिस प्रशासन की शानदार चाकचौबंद व्यवस्था रही। दो डी.एस.पी, सात थाना प्रभारी और 350 से अधिक पुलिसकर्मियों की सक्रियता का नतीजा का था यात्रा सुचारू रुप से चलती रही किसी प्रकार का कोई भी व्यवधान उत्पन्न नही हुआ। रात 1 बजे तक पुलिस व्यवस्था मद लगी रही। श्री रामनवमी आयोजन समिति में सभी को आभार आभार व्यक्त किया। समिति ने नगर के सभी सम्मानित अखबार,प्रीत मीडिया और वेब पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का शानदार कवरेज के लिए धन्यवाद किया। क्योंकि मीडिया से ही आयोजन प्रदेश और देश के कोने-कोने तक प्रसिद्ध होता है।

       यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे वर्धा महाराष्ट्र के देवत बैंड और ओड़िया बरपाली बुलाये गए आदिवासी नृत्य को लोगो नर खूब सरहाया। देवत बैंड का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिसद रायगढ़ द्वारा किया गया। सबसे शुरू में रस्सी के गोल घेरे के बीच 60 से अधिक युवक और युवतियों ने शानदार प्रस्तुति दी।विश्व हिन्दू परिसद द्वारा शुरू के आखरी तक जो इसकी व्यवस्था सम्हाली वो काबिल ए तारीफ है। अलग-अलग चौक में व्यवस्था के लिए आयोजन समिति ने दो-दो सदस्यों की टीम बनाई थी ताकि कोई भी समस्या होने।पर उक्त चौक में समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्य को आयोजन समिति के सदस्यों ने बखूबी निभाया। नटवर स्कूल,श्याम टाकीज चौक में सस्थाओ ने मंच बना कर यात्रा का जोरशोर से स्वागत सत्कार किया। एम.जी. रोड,रामनिवास टाकीज चौक,गौरीशंकर मंदिर चौक, सुभाष चौक,पैलेस रोड दुल्हन साड़ी, चाँदनी चौक, गांजा चौक, हटरी चौक, थाना रोड,हांडी चौक में यात्रा का जोरदार स्वगात हुआ। सभी मिष्ठान,नमकीन,भजिया,आइसक्रीम,कल्ड्रिक और पेयजल बाट कर यात्रा में आये रामभक्तों की सेवा में लगे रहे। यात्रा में 17 से अधिक मनमोहन झांकिया निकली जो विभिन्न समाजों द्वारा बनाई थी जिसने यात्रा की भव्यता में चार-चाँद लगा दिए। 

🅾️ रामलीला मैदान में नगर नद कलाकारों ने समा बांधा

नगर के रामलीला मैदान में समापन और महा भंडारे का आयोजन किया गया था। मंच पर शाम 7 बजे से नगर के सभी गायकों द्वारा एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति की जा रही है। भक्तिमय गीत सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला मैदान में स्थित म्युनिस्पल हाई स्कूल के बाहर आयोजन समिति नद महाभण्डारे का आयोजन किया था। जिसका सफल संचालन जे.सी.आई. रायगढ़ की टीम और गुजराती समाज द्वारा किया गया। आयोजन समिति से सभी को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने भी रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने में सहियोग दिया सभी का साधुवाद

श्री रामनवमी आयोजन समिति ने नगर के सभी कैमरा मेन और स्टूडियो का धन्यवाद दिया उनकी ली गयी वीडियो और तस्वीरों से ही आयोजन अमर हो जाता है। सभी घमाल,डी.जे,ढोल,घंटा पार्टी और लाइट व टेंट वालो का आयोजन को सफल बनाने में सहियोग के लिए आभार आभार व्यक्त किया। कोई भी बड़ा आयोजन किसी एक से नही होता इस यात्रा का सफल होने का पूरा श्रेय नगर के सभी रामभक्तों को जाता है जनकी अपार उपस्थित से ही आयोजन ऐतहासिक सफल रहा। श्री रामनवमी आयोजन समिति को सभी का तन,मन और धन सहियोग देने के लिए और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से।जिन्होंने भी सभी सहियोग दिया सभी का साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। उक्त प्रेस विज्ञप्ति आयोजन समिति कद सदस्य प्रकाश निगानिया ने जारी की

Latest News

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है :- लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया

आध्यात्मिक मूल्यों से ही होता है समाज का सशक्त निर्माण:-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भुईंयापानी में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह...

More Articles Like This

error: Content is protected !!