रायगढ़ चेम्बर स्टॉल लगाकर रामनवमी शोभा यात्रा के श्रद्धालुओं की करेगी सेवा

spot_img
Must Read


रायगढ़ – नगर में आमागी 30 मार्च को निकलने वाली रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य बनाने के दृष्टि से छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास द्वारा चेम्बर के पदाधिकारियों व सदस्यों की गत 27 मार्च को हॉटल एकॉर्ड में बैठक बुलार्इ्र गयी थी। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि रायगढ़ चेम्बर द्वारा एस.पी ऑफिस के बगल में स्टॉल गया जाएगा। जिसके माध्यम से शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं तक सेवा पहुंचाई जाएगी। शोभा यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं तक खाद्य व शीतल पेय पदार्थों की उपलब्धता के साथ-साथ वहां से गुजरने वाली शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की व्यवस्था भी चेम्बर द्वारा की जाएगी।

ज्ञात हो कि नगरवासियों के संयुक्त प्रयास से यह भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है, जिसमें रायगढ़ चेम्बर का यह प्रयास रहेगा कि गर्मी के कारण किसी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो। इसी उद्देश्य के साथ व्यापारी बंधुओं की संस्था चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा यह स्टॉल लगाया जाएगा। जिसके माध्यम से शोभा यात्रा में उपस्थित जन तक मिष्ठान, पेय पदार्थ आदि पहुंचाया जाएगा। इस बैठक मे मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास, प्रदेश मंत्री शक्ति अग्रवाल, मनोज बेरीवाल, दिलीप अग्रवाल, हितेश सोनालिया, अनिल गर्ग, राजेश अग्रवाल (चेम्बर), दिनेश गर्ग, प्रदीप शृंगी, कैलाश गर्ग, सी. बी. शर्मा, आकाश गोयल, बजरंग अग्रवाल (जूटमिल) आदि रायगढ़ चेम्बर के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। उक्त बैठक में चेम्बर के पदाधिकारी शक्ति अग्रवाल का जन्म दिवस भी उपस्थित सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा मनाया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This