सीनियर क्रिकेट टीम घोषित
1 अप्रैल से बिलासपुर में सीएम ट्रॉफी

spot_img
Must Read


रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ के द्वारा सीएम ट्रॉफी हेतु सीनियर टीम घोषित कर दी गई है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि रायगढ़ स्टेडियम में ट्रायल लिया जाकर अध्यक्ष संतोष पांडे, चयनकर्ता पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में टीम चयन की गई। जो इस प्रकार है – सचिन चौहान (कप्तान), अजहरूल कादरी (उपकप्तान), करन महेश, मोहसिन अहमद, अविनाश सिंह, आशीष ओझा, अमित कुंवर, राहुल नायक, आसिफ ख़ान, अभिषेक शेट्टी , विकास द्विवेदी, रवि सिंह, दुष्यंत कुमार, सक्षम चौबे, कमलेश यादव, सुभम अग्रवाल, स्टैंड बाय – हासिम कुरैशी, मोहर साय, डिकेश साव, अक्षय गुप्ता। यह टीम 31 मार्च को बिलासपुर के लिए रवाना होगी।
पहला मैच 1 अप्रैल से
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि रायगढ़ जिले को सीनियर गु्रप अ में रखा गया है। जिसमें बिलासपुर एवं जांजगीर चांपा की टीम शामिल है। रायगढ़ का पहला मैच बिलासपुर से 1 से 3 अप्रैल को एवं दूसरा मैच 5 से 7 अप्रैल जांजगीर-चांपा के साथ खेला जाएगा। अध्यक्ष संतोष पांडे सहित, सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, रवि सिंह, शानू भयानी, अमित कुंवर आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This