अपाचे मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी कर रहे दो नाबालिक आये लैलूंगा पुलिस के हाथ…

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

अपचारी बालकों से 6 किलो गांजा बरामद, अवैध गांजा परिवहन पर लैलूंगा पुलिस की लगातार तीसरी कार्यवाही….

रायगढ़ । उड़ीसा से लैलूंगा के रास्ते गांजा पार करने की तस्करों की योजना लगातार रायगढ़ पुलिस विफल कर रही है । उड़ीसा से सटे जिले के सीमावर्ती थाना प्रभारियों को एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा गांजा तस्करों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिये गये हैं जिसमें लैलूंगा पुलिस को एक और दफा सफलता हाथ लगी है । 

   जानकारी के मुताबिक कल शाम थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक आर. एस. तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के बिना नंबर अपाचे मोटरसाइकिल में अपने बैग में गांजा लेकर लैलूंगा-जशपुर की ओर जा रहे हैं । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर थाने के विवेचकों को गांजा तस्करों के आने वाले संभावित मार्गो में नाकेबंदी कराया गया । ग्राम बीरसिंघा आम रोड तिराहा पर सहायक उपनिरीक्षक टी.आर. खुंटिया के नेतृत्व वाली नाकेबंदी टीम द्वारा मोटरसाइकिल अपाचे बिना नंबर में गांजा तस्करी कर रहे दो लड़कों को पकड़ा गया जिन्हें कार्यवाही की जानकारी देकर उनके बैग की तलाशी लेने पर 6 पैकेट गांजा वजन करीब 6 किलो बरामद हुआ । गांजा तस्करी करते पकड़े गए दोनों किशोर बालक जिला जशपुर के रहने वाले हैं जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने लाया गया । दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों  से *6 Kg अवैध गांजा कीमत करीब ₹60000 और अपाचे बाइक* विधिवत जप्त कर थाना लैलूंगा में 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही किया गया है ।

          गांजे की अवैध तस्करी को रोकने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों तथा एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस ने इस महीने तीन गांजा रेड की कार्यवाही में 5 आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक टी.आर. खुंटिया, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, प्रमोद कुमार भगत और सुमित एक्का की अहम भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन

अदाणी फाउंडेशन के प्रशिक्षण से निखरी प्रतिभाएँ: राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए 11 खिलाड़ियों का चयन रायगढ़ टीम...

More Articles Like This