नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार चाचा भतीजा को मारी जोरदार टक्कर…हुई मौत…गुस्साए लोगों ने एनएच पर किया चक्काजाम…

spot_img
Must Read

महासमुंद / छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है गुरुवार की दोपहर नायब तहसीलदार, भवानी शंकर साहू, की कार से दो बाइक सवार की आमने-सामने भिड़ंत से मौके पर ही दोनों चाचा भतीजा की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार झलप बागबाहर की ओर नायब तहसीलदार की गाड़ी, में स्वयं चार पहिया वाहन को ड्राइव कर रहे थे उसी समय सामने की ओर से आती हुई मोटरसाइकिल जिसमें 2 लोग बैठे हुए थे। जो पठारीमुड़ा से झलप की ओर जा रहे थे। तभी ये दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

गौरतलब हो कि आसपास के गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, तो वही इस जोरदार टक्कर में बाइक जलकर खाक हो गई कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। तहसीलदार को भी काफी गंभीर चोट आई हैं जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी है। शवो को कब्जे में ले लिया गया है पीएम के लिए भेज दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

देश के विभिन्न राज्यों के साथ रूस से भी आई फिल्म, साइबर जागरूकता की मुहिम को मिली अंतरराष्ट्रीय भागीदारी राष्ट्रीय...

More Articles Like This