spot_img
Friday, June 26, 2026

पूर्व सांसद सर्व आदिवासी समाज के नेता सोहन पोटाई का निधन अपूर्णीय क्षति :- ओपी चौधरी

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने पूर्व सांसद सर्व समाज के दिग्गज नेता सोहन पोटाई के निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख प्रकट किया है l शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है l जारी शोक संदेश में ओपी ने कहा कांकेर लोकसभा क्षेत्र से सोहन पोटाई चार बार सांसद रहे। उनका सम्पूर्ण जीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए समर्पित रहा l 29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। 1998 के दौरान सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर हैट्रिक भी बनाई थी l ओपी ने उनके निधन को प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया l

Latest News

यह केवल ईंट गारे का भवन नहीं विद्या का मंदिर हैः सांगवान…बुड़िया में जिंदल द्वारा निर्मित नए प्राइमरी स्कूल भवन का किया गया लोकार्पण

24 जून रायगढ़। जिंदल पाॅवर तमनार द्वारा क्षेत्र के गांवों में सीएसआर के तहत विभिन्न प्रकार के विकास कार्य...

More Articles Like This

error: Content is protected !!