spot_img
spot_img
spot_img
Sunday, March 22, 2026

15 दिवसीय जूट बैग निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

spot_img
Must Read


जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार छत्तीसगढ़ गोठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में निभायेगी सहभागिता

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

तमनार- जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार छत्तीसगढ़ राज्य के बहुआयामी किसान हितैषी योजना एवं छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी की ड्रªीम प्रोजेक्ट सुराजी ग्राम गांव गांव में स्थापित गोठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में सहभागिता निभाते हुए हुए आज आकृति सेंटर तमनार में 15 दिवसीय जूट बैग निर्माण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ श्री एस.के. मरकाम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत तमनार के मुख्य आतिथ्य एवं श्री ऋषीकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, जेपीएल तमनार की अध्यक्षता एवं सुश्री गुलापी सिदार, सरपंच ग्राम पंचायत तमनार, श्री राजेश रावत, सहायक महाप्रबंधक, जेपीएल तमनार, श्री मदन लाल साहू, विकास विस्तार अधिकारी, जनपद पंचायत तमनार, श्रीमती ममता साव, सदस्य, जनपद पंचायत तमनार के गरीमामय उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्व सहायता समूह की 25 महिलाएॅ सम्मिलित हो रही हैं।

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011


कार्यक्रम को प्रथमतया सम्बोधित करते हुए श्री एस.के. मरकाम ने कहा कि गोठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) छत्तीसगढ़ राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का ड्रªीम प्रोजेक्ट्स में एक है। जिसका लक्ष्य स्थानीय किसानों एवं युवाओं को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराना है। जिससे लाभान्वित हो वे अपने व परिवार के सामाजिक व आर्थिक विकास सुनिश्चित कर सके। उन्होनें जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार को योजना के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निर्वहन करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री ऋषीकेश शर्मा ने कहा कि जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार क्षेत्र के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए सदैव समर्पित रही है। क्षेत्र की अग्रणी कारपोरेट होने के नाते राज्य सरकार व शासन द्वारा संचालित

योजनाओं में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए हम समर्पित हैं। सरकार के बहुआयामी गोठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना में सहभागिता निभाते हुए कौशल आधारित कार्यक्रमों का आयोजन में हम सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहेगें, साथ रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) में उत्पादित सामग्रियों के प्रचार प्रसार व बाजार उपलब्धता में सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ राज्य का किसान हितैषी योजना रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का समुचित लक्ष्य छत्तीसगढ में 300 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) की सथापना, जिसमें प्रत्येक विकासखण्ड में 02 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। जिसके अंतर्गत तमनार विकासखण्ड में तमनार व मिलूपारा को चिन्हित कर इनके समग्र विकास के कार्य संपादित किये जा रहे हैं। गांव गांव में स्थापित इन पार्क के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था का जीवंत केन्द्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जहाॅ संचालित गतिविधियों से ग्रामीणों को उनके गांव में ही रोजगार मिल सके, और इससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो सके।
ज्ञातव्य हो कि इससे पहले भी जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा इन स्थानीय किसान, समूह की महिलाएॅ व युवाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। आने वाले महीनों में इन गोठानों में मशरूम के विकसित सेड का निर्माण भी जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में जेपीएल तमनार के श्री राजेश रावत ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए आमजनमानस व समस्त अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम के दौरान श्री प्रभात मिश्रा, सविव, ग्राम पंचायत तमनार, श्री अमित चैधरी के साथ स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक व महिलाएॅ उपस्थित रहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर अलग-अलग थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई —10 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त

चक्रधरनगर, जूटमिल छाल और भूपदेवपुर पुलिस की कार्रवाई में 93 लीटर महुआ शराब, 59 पाव देशी/अंग्रेजी शराब जब्त एसएसपी शशि...

More Articles Like This

error: Content is protected !!