शहर विकास के लिये 10 करोड़ रूपये का किया गया बंदरबाट, शहर के विकास कार्य बुनियादी सुविधाये कोसो दूर: सुभाष पाण्डेय

spot_img
Must Read

प्रकाश नायक, महापौर एवं सभापति ने शहर विकास कार्यों के लिए जारी राशि आबंटन में किया सौतेला व्यवहार
रायगढ़: /
नगर पालिक निगम के पूर्व सभापति एवं वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय ने रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश नायक, महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं सभापति श्री जयंत ठेठवार के उपर शहर के विकास कार्यो के लिए राज्य शासन के द्वारा अधोसंरचना मद में निर्माण कार्यो की राशि को बंदबाट किये जाने का आरोप लगाया है एवं विकास कार्यों में संकीर्ण सोच वाली राजनीति कर कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में लगभग 08 करोड़ रूपयों में से अधिक की राशि के कार्य स्वीकृत किये गये एवं 22 भाजपा पार्षदों के वार्डों में मात्र 1.5 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृति की गई जो कि रायगढ़ नगर की जनता के साथ निगम सरकार एवं विधायक का सौतेला व्यवहार दर्शाता है। महापौर एवं एम.आई.सी. सदस्यों के वार्डों में करोड़ो रूपये के विकास कार्य की राशि स्वीकृत की गई जबकि भाजपा पार्षदों के वार्डो में मात्र कुछ लाख रूपये की राशि ही स्वीकृति की गई है। कुल 96 निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें लगभग 75 निर्माण कार्य कांग्रेस समर्थित पार्षदों के कार्य स्वीकृत किये गये। नगर निगम के क्षेत्र में शामिल 08 ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों की पूर्णरूपेण उपेक्षा की गई वार्डों के बुनियादी सुविधायें आगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन स्वास्थ्य केन्द्र सड़कों का विकास प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल से संबंधित महत्वपूर्ण कार्यो का समावेश नही किया गया। नगर के विभिन्न जर्जर सड़कों को मरम्मत एवं रख रखाव तथा निर्माण कार्यो के लिए भी राशि स्वीकृति प्रदान नही की गई है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदगण विधायक एवं नगर सरकार के लिये गये निर्णय के प्रति आंदोलन का रूख तैयार करेगें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This