गुम बच्चे को जूटमिल पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द…

spot_img
Must Read

बालक के गुम रिपोर्ट दर्ज कराने थाने आये थे परिजन, चंद घंटों में पुलिस ढूंढ निकाला….

रायगढ़ । कल शाम थाना जूटमिल में अमलीभौना की रहने वाली महिला उसके 08 साल के बालक के बिना बताये घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी । नाबालिग के गुम रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर अपने थाने के व्हाटसअप ग्रुप में गुम बालक के फोटो, जानकारी शेयर कर बालक को बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन, बाजार आसपास पतासाजी करने का निर्देश दिये । जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जूटमिल थाने की पेट्रोलिंग गुम बालक का पतासाजी करते हुए रेल्वे स्टेशन पहुंची, जहां बालक रेल्वे स्टेशन के बाहर अकेला मिला । थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल गुम बालक की रिपोर्ट पर धारा 363 का अपराध दर्ज कर ही रहे थे कि बालक को पेट्रोलिंग वाहन थाने लेकर आयी जिसे देखकर परेशान परिजनों के चेहरे पर मुस्कान आयी । बच्चे ने उसकी मां के पूछे जाने पर घूमते हुए रेल्वे स्टेशन की ओर जाना बताया, थाना प्रभारी बालक को गुब्बारे दिला कर बिना बताये घर से अकेले नहीं जाने की समझाइश दिये और बालक को उसके मां के सुपुर्द किये ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This