फरसाबहार पुलिस ने फेसबुक पर युवती होने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले जालसाज को किया गिरफ्तार

spot_img
Must Read

पत्थलगांव. 01 मार्च. (रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फरसाबहार थाना पुलिस ने आज फेसबुक पर युवती की आईडी लगाकर दर्जन भर से अधिक युवकों को प्यार का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. 

फरसाबहार थाना प्रभारी ओपी कुजूर  ने बताया कि ठगी का शिकार शिक्षक विद्याचरण पैंकरा से इस जालसाज ने 5 लाख रुपये से अधिक रकम ऐंठ ली थी. जिस पर संदेह होने से पीड़ित ने फरसाबहार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से जब इस जालसाज के बारे मे पतासाजी की गई तो यह युवती नहीं बल्कि युवक निकला. 

पुलिस ने कृष्ण कुमार नामक इस बदमाश से कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर उसने ठगी का अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने इस जालसाज को बेनकाब करने पर अब चार अन्य लोगों ने भी लाखों रुपये ठगा जाने की शिकायत दर्ज कराई है.
जालसाज के विभिन्न दस्तावेजों को जप्त करने के साथ पुलिस ने आरोपी को जालसाजी के अपराध में गिरफ्तार कर लिया है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

वोट चोरी का जुमला जनता के विश्वास का अपमान-श्रीकांत सोमवार

विकास,सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के प्रतिफल में मिल रहा भाजपा को जनता का आशीर्वाद,अपनी नाकामियों और अस्तित्व...

More Articles Like This