साग-सब्जी व फल-फूल से तैयार जशपुरिहा हर्बल गुलाल की हाथों हाथ बिक्री

spot_img
Must Read

पत्थलगांव 01 मार्च (रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में होली त्यौहार को देखते हुए सरकारी गौठानों में कार्यरत सैकड़ो महिलाए साग सब्जियों से रासायनिक मुक्त सुगंधित हर्बल गुलाल तैयार कर रही हैं.
कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल की पहल से सरकारी गोठानों में कार्यरत इन महिलाओं को कृषि विज्ञान केन्द्र डुमर बहार में प्रशिक्षण दिलवाया था. इसी वजह ग्रामीण महिलाएं इस व्यवसाय से भारी भरकम आय अर्जित कर रही हैं.

   दरअसल,ढ़ेर सारी खुबियों के साथ इस हर्बल गुलाल की बाजार में उपलब्ध ब्रांडेड गुलाल से काफी कम कीमत होने से पड़ोसी राज्य झारखंड और ओड़िसा के बाजारों में भी इसकी बिक्री हो रही है.  

यहां की ग्रामीण महिलाएं पालक से हरा, लाल भाजी से लाल, हल्दी से पीला, चुकन्दर से कथा गुलाल बना रही हैं। अलग अलग रंग तैयार करने के लिए इन महिलाओं व्दारा स्थानीय साग-सब्जी और फल-फूल का ही उपयोग किया जा रहा है।

जिले में पत्थलगांव, कांसाबेल, बटईकेला और कुनकुरी विकासखण्ड मे साग सब्जियों से तैयार सुगंधित हर्बल गुलाल की बिक्री कर लाखों रुपये की आय अर्जित की जा चुकी है.

कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में तैयार यह गुलाल त्वचा के लिए बहुत ही उपयुक्त है। इससे शरीर को हानि नहीं पहुंचती है।

सरकारी गोठान समूह की महिलाओं द्वारा सी-मार्ट के अलावा विभिन्न कस्बों में थोक स्टाल लगा कर गुलाल का विक्रय किया जा रहा है
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This