लग्जरी कार में अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार…होली त्यौहार में अवैध बिक्री के लिये उड़ीसा से जांजगीर-चांपा शराब लेकर जाना बताये आरोपी, जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई…देखिए वीडियो

spot_img
Must Read

आरोपियों के कब्जे से 24 बॉटल अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त KIA सेल्टोस कार जब्त…..

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मुखबिर लगाकर अवैध शराब तथा जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज शाम थाना प्रभारी जूटमिल के लगाये मुखबिर ने उन्हें शराब परिवहन की सूचना दिया गया कि सीमावर्ता गांव के अंग्रेजी शराब दुकान से ओडिशा से दो व्यक्ति अंग्रेजी शराब भारी मात्रा में लेकर KIA सेल्टोस कार में लेकर चांपा जांजगीर जाने निकले हैं । थाना प्रभारी द्वारा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर KIA कार पर नजर रखी गई कि इसी बीच शाम करीब 6:30 बजे काशीराम चौक जूटमिल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध KIA कार को रोका गया जिसमें बैठे युवक अपना नाम योगेश राठौर और दूसरा व्यक्ति अपना नाम हर नारायण सिंह दोनों जांगजीर के रहने वाले बताये । जिनसे जूटमिल स्टाफ ने शराब परिवहन के संबंध में कड़ी पूछताछ कर उनके वाहन को तलाश किया गया वाहन पर भारी मात्रा में शराब रखा हुआ था । दोनों को शराब परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने का नोटिस दिए जाने पर आरोपियों के पास कोई कागजात नहीं था । दोनों बताये कि होली त्यौहार में अवैध बिक्री के लिए ओडिशा से लेकर जांजगीर जा रहे हैं । अवैध शराब परिवहन करने के अपराध में *आरोपी (1) योगेश राठौर पिता मैखुलाल राठौर उम्र 32 साल (2) हर नारायण सिंह पिता स्वर्गीय महेत्तर लाल उम्र 56 साल दोनों निवासी ग्राम बिरगहनी थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा* से *अंग्रेजी शराब 24 बॉटल व KIA सिलेरियो कार क्रमांक CG 11 AT- 8865 की जब्ती* कर आरोपियों पर थाना जूटमिल में 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल के साथ सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक संजय मिंज,  आरक्षक गणेश पैकरा एवं जितेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This