spot_img
Wednesday, August 12, 2026

नि- क्षय पोषण योजना के तहत आयोजित पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक
जे एस पी फाउंडेशन 6 महीने तक उपलब्ध कराएगा जिले के 500 टी बी मरीजों को पौष्टिक आहार

spot_img
Must Read

रायगढ- टी बी लाईलाज बीमारी नहीं है।सही उपचार से इस से निजात पाया जा सकता है। जे एस पी फाउंडेशन लगातार अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रही है।उक्त बाते विधायक प्रकाश नायक द्वारा स्थानीय जिला चिकित्सालय परिसर में जे एस पी फाउंडेशन द्वारा नि क्षय योजना के तहत आयोजित जिले के टी बी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर मुख्य अतिथि के रूप में कही गई। वही उन्होंने आगे बताया कि प्रतिवर्ष देश में 26 लाख लोग टी बी की बीमारी से ग्रस्त हो रहे है।जिसमे तकरीबन 4 लाख मरीजों की मौत हो रही है।वही उन्होंने बताया यह बीमारी किसी को भी हो सकता है। विगत 5 वर्ष पूर्व उन्हे भी इस बीमारी ने जकड़ रखा था।परंतु सही उपचार और पौष्टिक आहार के सेवन से इसे दूर किया जा सकता है।भारत में इसके मरीजों की संख्या का सबसे ज्यादा होना काफी चिंता का विषय है।वही उन्होंने जे एस पी फाउंडेशन द्वारा टी बी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण किए जाने के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया गया।


500 मरीजों को 6 माह तक पौष्टिक मिलेगा पौष्टिक आहार
गौरतलब हो कि नि क्षय पोषण योजना के तहत जे एस फाउंडेशन द्वारा 600 टी बी मरीजों को 6 माह तक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा।इस से पूर्व भी तमनार व घरघोडा क्षेत्र के 150 मरीजों की 6 माह तक भोजन व्यवस्था की गई थी।विदित हो कि विश्व में टी बी का बोझ सबसे अधिक भारत में है। टी बी की वजह से जाने तो जाती ही है।साथ ही साथ आय व कार्य दिवस दोनो का नुकसान होता है।आमतौर पर टी बी धनार्जन करने वाले वर्ग को सबसे अधिक प्रभावित करती है। स्वास्थ्य एवम कल्याण मंत्रालय विभाग द्वारा 2025 तक टी बी उन्मूलन के तहत सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए महत्त्वकाक्षी राष्ट्रीय सामरिक योजना बनाई है।


इनकी रही उपस्थिति
आयोजित कार्यकम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधि जिला चिकित्सालय व जे एस पी फाउंडेशन के अधिकारियों में महापौर श्रीमति जानकी काटजू,डॉक्टर श्री मंडावी,डॉक्टर जे के चौधरी,हेमंत वर्मा,मुकेश शर्मा,शिशिर तरफदार, पारस पाठक,तरुण बघेल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Latest News

हर हाथ तिरंगा, हर दिल में राष्ट्रभक्ति…वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष उपस्थिति, नटवर हाई स्कूल से सिंदूर पार्क तक गूंजेगा भारत माता की...

जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान की अपील: 13 अगस्त को रायगढ़ में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा रायगढ़:- स्वतंत्रता दिवस...

More Articles Like This

error: Content is protected !!