spot_img
Saturday, July 4, 2026

कंपनी में ड्रायवर का काम करने वाला युवक नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर किया शारीरिक शोषण…..

spot_img
Must Read

तमनार पुलिस आरोपी पर पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर की गिरफ्तार, आरोपी गया जेल…..

           रायगढ़ । कल दिनांक 16.07.2022 को थाना तमनार में नाबालिग बालिका दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने परिजनों के साथ आयी ।  निरीक्षक किरण गुप्ता द्वारा पीड़िता से पूछताछ कर आरोपी दयानिधी पटेल पर धारा 363, 366(क), 376, भा.द.वि 06 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । पीड़िता बताई  कि  ग्राम दियागढ़ लैलूंगा का दयानिधि पटेल से लगभग 1 वर्ष पूर्व से जान पहचान है । वह तमनार के किसी  कंपनी में ड्रायवरी काम करता था, दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करते थे । दयानिधि अविवाहित हूं, शादी करके पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर बोलता था । दिनांक 12.07.2022 को मां की तबियत खराब होने से तमनार अस्पताल में भर्ती किये थे । उसी दिन सुबह दयानिधि पिकअप लेकर तमनार आया हूं रायगढ जा रहा हूं, साथ चलो थोडी देर में वापस छोड दूंगा कहकर गाड़ी में बैठाकर रायगढ की ओर ले जाने लगा और पूंजीपथरा के पहले जंगल में पिकअप को मोड दिया और लगभग आधा किलोमीटर दूर ले जाकर पिकअप रोककर शारीरिक संबंध बनाया, किसी तरीके से छुडाकर भागते रोड में आई और पैदल अपने घर गई । घटना के बारे में अपनी घरवालों को बताई ।  घटना के बाद से आरोपी दयानिधि फरार था, थाना प्रभारी तमनार उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबिरों को तैनात किये जिसके गांव से अन्यत्र फरार होने की सूचना पर तत्काल रात में ही स्टाफ के साथ उसके सकुनत पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया । *आरोपी दयानिधी पटेल पिता शिवचरण पटेल उम्र 27 साल सा. दियागढ़ थाना लैलूंगा जिला रायगढ़* का स्वास्थ्य परीक्षण, कोविड टेस्ट कराया गया  जिसे आज दिनांक 17.07.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को देकर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे, महिला आरक्षक संगीता भगत की अहम भूमिका रही है ।
Latest News

साय सरकार के नेतृत्व में ओपी के प्रयासों से लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में बह रही विकास की बयार:- दीपक सिदार

DMF मद से 6 प्रमुख सड़क एवं 3 अन्य विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, 21.95 करोड़ की लागत से...

More Articles Like This

error: Content is protected !!