छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन समग्र शिक्षक रायगढ़ का धरना प्रदर्शन एवं “वेतन विसंगति न्याय पदयात्रा रैली” आज

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


प्रथम सेवा की गणना करते हुए वेतन विसंगति के निदान हेतु सहायक शिक्षकों में आक्रोश
रायगढ़ / छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर क्रमिक जिला स्तरीय रैली 22 फरवरी 2023 को रायगढ़ जिले में निकलेगी। विदित है कि, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन का आंदोलन दिनांक 6 फरवरी से विकासखंड स्तरीय अनिश्चितकालीन आंदोलन अनवरत रूप से जारी था, प्रांतीय आव्हान पर 11 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ के समस्त सहायक शिक्षक एवं नवपदोन्नत प्रधानपाठक रायपुर धरना स्थल तूता में मुख्यमंत्री निवास घेराव एवं न्याय पदयात्रा का कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राजधानी रायपुर में अनिश्चितकालीन आंदोलन हेतु जगह नहीं मिलने की वजह से आंदोलन का स्वरूप बदलते हुए जिला स्तरीय क्रमिक आंदोलन, रैली करने का प्रांतीय पदाधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया गया जिसके अनुपालन में 12 फ़रवरी को रायपुर में जिला स्तरीय क्रमिक न्याय पदयात्रा एवं जिला रैली का आगाज किया गया। उसी क्रम में दिनांक 22 फरवरी को रायगढ़ जिले का क्रमिक जिला स्तरीय रैली एवं न्याय पदयात्रा किया जाना है। जिस हेतू जिले के सातों विकासखंड के विकासखंड अध्यक्ष,नव पदोन्नतप्रधान पाठक एवं सहायक शिक्षक साथी जिला मुख्यालय रायगढ़ की ओर कुच करेंगे और रायगढ़ मिनी स्टेडियम में एकत्र होकर मिनी स्टेडियम रायगढ़ से रैली निकालते हुए रायगढ़ शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए कलेक्टर आफिस पहुंचकर जिला कलेक्टर महोदय को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिलाध्यक्ष एवं विकासखंड अध्यक्षों के द्वारा समस्त नव पदोन्नत प्रधानपाठक,सहायक शिक्षक साथियों से विनम्र अपील है कि,अपनी उपस्थिति जिला मुख्यालय मिनी स्टेडियम रायगढ़ में देवें और तन मन धन से अपनी मांगों के प्रति प्रतिबद्ध रहे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This