महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालयों में गूंजा ओम नमः शिवाय…भक्तों की लगी लंबी कतार

spot_img
Must Read

रायगढ़ / आज 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन सभी मंदिर शिवालयों में भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए दूर-दूर से भक्तगण आए हुए हैं।

लगभग 15 दिन पहले ही महाशिवरात्रि को लेकर सभी मंदिरों की रंगाई पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है शिवालयों में झालर लगा दिए गए हैं महाशिवरात्रि के मद्देनजर भक्तों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सत्यनारायण बाबा धाम में लाखों की तादाद में श्रद्धालु गढ़

पहुंच रहे हैं दूरदराज से आ रहे। शहर के भी कई पुराने शिवजी के मंदिर हैं वहां भी सुबह से ही सैकड़ों की तादाद में बाबा शिव शंकर के भक्तगण कतार में लगे हुए हैं अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं शहर के हृदय स्थल निकले महादेव मंदिर में काफी भीड़ भाड़ देखी जा रही है इस मंदिर की काफी मान्यता है। सभी मंदिरों में रुद्राभिषेक किया जा रहा है।

गौरतलब हो कि आज इस महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी जगह महा भंडारे का आयोजन किया गया है ताकि भक्तगण पूजा करने के बाद भोले बाबा का प्रसाद ग्रहण कर सकें। मंदिरों के बाहर फूल माला, नारियल, अगरबत्ती, आदि के दुकान भी लगे हुए हैं मंदिरों की रौनक देखते ही बन रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This