बस्तर में हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा आज करेगी चक्काजाम

spot_img
Must Read

जिले की चारों विधानसभा में मार्ग अवरूद्ध कर किया जाएगा विरोध प्रदर्शन

रायगढ़- प्रदेश में कांग्रेस सरकार की शह पर षडयंत्र पूर्वक, सुनियोजित तरीके से लक्ष्य करके भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा आज धरना देकर चक्काजाम किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा प्रवक्ता मनीष शर्मा ने ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की लगातार हत्या हो रही है। सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही है। भाजपा के बलिदानी कार्यकर्ताओं की शहादत पर ओछी राजनीति की जा रही है। सरकार में बैठे लोग भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की बढ़ती वारदातों पर परदा इसलिए डाल रहे हैं क्योंकि पटकथा इन्हीं की लिखी हुई है। राजनीतिक षड्यंत्र के दौर में लगातार रक्तपात के मामलों में बलिदान देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह षड्यंत्र की राजनीति चुनाव प्रभावित करने के लिए की जा रही है। साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता इसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं।कांग्रेस द्वारा षडयंत्र पूर्वक जिस तरह से सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निशाने पर लिया जा रहा है, उनकी हत्या हो रही है, इससे पूरा प्रदेश अशांत है , आम जनता में भय व्याप्त है , षडयंत्र पूर्वक लोकतंत्र की आवाज दबाने का यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार और उनके अधिकारी समझ लें कि जब-जब लोकतंत्र के हरण का प्रयास हुआ, लोकतंत्र को दबाने की कोशिश की गई तब तब जनता ने इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया और आतताई सत्ता को उखाड़ फेंका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी अपने इतिहास से सबक नहीं लेती। वह पहले जिस तानाशाही और षड्यंत्रकारी राजनीति के कारण धराशायी हुई है, वैसे ही अब ध्वस्त होने वाली है। छत्तीसगढ़ में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। इस नकारा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने भाजपा पूरे प्रदेश में आम जनता के साथ सड़क पर उतर रही है।आज जिले के चारो विधानसभा में एक साथ चक्का जाम किया जाएगा।रायगढ़ विधानसभा में मध्याह्न 2 बजे से 4 बजे तक रायगढ़ शहर के सुभाष चौक में चक्काजाम किया जाएगा,वही खरसिया विधानसभा में तेतला एवं चोढ़ा में चक्काजाम आहूत है जो 2 बजे से 4 बजे तक चलेगा। धरमजयगढ़ विधानसभा में धरमजयगढ़ के जयस्तंभ चौक में एवं घरघोड़ा में पावर ग्रिड चौक में चक्का जाम किया जाएगा।लैलूंगा के अटल चौक पर एवं तमनार में बरभाटा चौक पर चक्का जाम आहूत है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This