spot_img
Saturday, June 20, 2026

भाजपा की सरकार आई तो सबके लिए आवास और छत्तीसगढ होगा माफिया राज से मुक्त -ओ पी चौधरी,प्रदेश महामंत्री,भाजपा

spot_img
Must Read

सात किलोमीटर की पदयात्रा कर सैकड़ों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे विधायक लालजीत राठिया के निवास का घेराव करने,

रायगढ़-विधानसभा धरमजयगढ़ क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत विधायक निवास का घेराव किया। प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता 7 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर विधायक लालजीतसिंह राठिया के निवास का घेराव करने वृंदावन पहुंचे। लेकिन विधायक निवास के कुछ दूरी पर ही पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। कार्यकर्ता वहीं बैठकर नारेबाजी करने लगे,धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता नावापारा लाला माता मंदिर में एकत्रित हुए। जहां से ओपी

चौधरी,जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला महामंत्री अरूणधर दीवान,विधानसभा प्रभारी राकेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में वृंदावन पहुंचे। जहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार जनता विरोधी है। जो मोदी सरकार की योजना पीएम आवास को यहां रोक दिया है। भाजपा शासित राज्यों में पीएम आवास योजना पूर्णता की ओर है। लेकिन छत्तीसगढ़ में कई लाख आवास पर रोक लगा दी गई है। जिसके लिए भाजपा पंचायत स्तर पर आंदोलन कर चुकी है। अभी विधानसभा स्तर फिर जिला स्तर के बाद प्रदेश के

राजधानी में आंदोलन करेगी। जब आवास योजना का लाभ सभी को नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई जारी रहेगी। और सरकार आने पर सभी के लिए आवास होगा ,प्रदेश में चल रहे माफिया राज पर कहा जल्द से इससे मुक्ति मिलेगी , विधायक लालजीत सिंह के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए फूलमाला और फल नाश्ता की व्यवस्था किए जाने के प्रश्न पर जिला महामंत्री अरुण धर दीवान ने कहा की पहले विधायक अतिथि सत्कार का संस्कार सीखे,पहले तो अतिथि को अपने यहां आने का निमंत्रण दिया जाता है और उसके मार्ग पर पुलिस बैरिकेट नही लगवाए जाते। नेता हरीशचंद्र राठिया ने कहा की भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने पर लूंगी डांस करने वाले स्थानीय विधायक लालजीत ने खूब वाहवाही लूटी काश गरीब जनता के आशियाने के लिए भी विधायक जी फिक्रमंद हो जाते तो उनके विधानसभा में भी आवासहीनों को घर मिल जाता।वरिष्ठ भाजपा नेता तारासिंह राठिया ने कहा की एक ओर विधानसभा की जनता हाथियों के आतंक से प्रभावित है,किसानों की खड़ी फसलों को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं उन्हें मुआवजा दिलाना तो दूर उनकी नुकसान का मूल्यांकन कराने में भी विधायक पूरी तरह विफल रहें है। किसान मोर्चा में जिला महामंत्री राधेश्याम राठिया ने कहा की पूरे विधानसभा की सड़कें जीर्ण अवस्था में है,नई सड़कों के निर्माण में तो यह सरकार पहले से ही घुटने टेक दी है,सड़क मरम्मत कराने में भी विधायक निष्क्रिय साबित हुए है। जिला भाजपा में मंत्री श्रीमती लीनव राठिया ने कहा की विधायक को यहां की जनता ने 10 वर्षों तक अपना प्रतिनिधि बनाकर विधानसभा भेजा पर जनता की सुध लेना तो दूर उन्हे उनके आवास का अधिकार भी विधायक नहीं दिला पाए । जनता भाजपा और कांग्रेस के 10,10 साल के काम का मूल्यांकन कर चुकी है ।जिला भाजपा में मंत्री श्रीमती रजनी राठिया ने कहा की विधायक जी के घर से निकलते ही पूरे विधानसभा में सड़के खराब है पर विधायक जी कुंभकर्णी नींद में है जिसका दुख जनता सह रही है । जिला पंचायत सदस्य संतोष राठिया ने कहा की इस सरकार से नए विकास कार्य आस लगाना तो बेमानी ही है कम से कम विधायक जी प्रयास करके सी एस आर और डी एम एफ फंड का ही सदुपयोग अपने विधानसभा में कर लेते ताकि कुछ तो विकास हो पाता।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शकील मोहम्मद,टीका राम पटेल ने भी राज्य सरकार एवं विधायक को निष्क्रिय विधायक कहकर जमकर कोसा, पदयात्रा एवं विधायक निवास घेराव में मंडल भाजपा अध्यक्ष संजय गुप्ता,गोकुल यादव, सहनू पैकरा,नरेश बेहरा,पुनेश्वर राठिया,विनय पाण्डेय,मंडल प्रभारी सुनील ठाकुर,मनोज शर्मा,नरेश पंडा,सेवक पटेल,महेश चैनानी, महामंत्री लालू ठाकुर,विजय राठौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं की अच्छी उपस्थिति रही।

Latest News

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा 28 गाँवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायगढ़, 20 जून, 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!